फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो 5 कारण जिसकी वजह से योगी और अमित शाह ने दिल्ली में नहीं किया चुनाव प्रचार

Tue, 02 May 2017 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
yogi amit shah
लगातार जीत के सिलसिलों के बाद बीजेपी का आत्मविश्वास इस समय सातवें आसमान पर है। देश की राजधानी दिल्ली में कुछ घंटों बाद स्थानीय निकायों के लिए वोट पड़ने वाले हैं। आज प्रचार का आखिरी दिन है और इस प्रचार अभियान का अंत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली से होना था। लेकिन ऐन मौके पर शाह ने रैली से करने से मना कर दिया। 

जहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लिए एमसीडी का चुनाव भविष्य बचाने का जरिया है वहीं भाजपा के लिए यह प्रतिष्ठा का प्रश्न है। क्योंकि दिल्ली की ही संसद पर बीजेपी का राज चलता है लेकिन दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी का कब्जा है। ऐसे में एमसीडी इलेक्शन ही भाजपा के लिए अपनी प्रतिष्ठा बचाने का एक सहारा है। अगर ये चुनाव बीजेपी हार जाती है तो देश के दिल में बीजेपी की अनुपस्थिति पार्टी को परेशान कर सकती है।

एमसीडी का चुनाव इतना महत्वपूर्ण होने के बावजूद पार्टी के बड़े और लोकप्रिय नेताओं ने दिल्ली में पार्टी के लिए प्रचार ‌नहीं किया यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है। सूत्रों की मानें तो ये वो कारण हैं जिनकी वजह से बीजेपी के बड़े नेताओं ने एमसीडी चुनाव में प्रचार से ‌इनकार कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ
1- सबसे पहले योगी ने किया इनकारः एक महीने पहले यूपी में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद योगी आदित्यनाथ बीजेपी के एक बड़े और लोकप्रिय नेता के रूप में सामने आए हैं। यही वजह है कि तमाम विरोधों के बावजूद उन्हें यूपी का सीएम बना दिया गया। दिल्ली में प्रचार के लिए योगी के आने से पूर्वांचल के वोटरों को लुभाने में भाजपा को आसानी होती। योगी के आने का कार्यक्रम भी तय हो चुका था और इसके लिए 19 अप्रैल की तारीख सुनिश्चित की गई थी। लेकिन ऐन मौके पर योगी ने ये कहकर दिल्ली में आने से मना ‌कर दिया कि उनके पास यूपी का नया-नया जिम्मा आया है जिसमें वो किसी तरह की कोताही नहीं करना चाहते।
विज्ञापन

3 of 6
vasundhra raje - फोटो : vasundhra raje
2- अन्य मुख्यमंत्रियों ने भी दिल्ली से बनाई दूरीः योगी के अलावा एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे जैसे अन्य मुख्यमंत्रियों का ‌भी दिल्ली आने का कार्यक्रम था जिसे उन्होंने रद्द कर दिया। इस बारे में कारण ये दिया गया कि ये नेता अपने-अपने राज्यों में इतने व्यस्त हैं कि दिल्ली के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं।

4 of 6
amit shah
3- अमित शाह की दो रैलियां रद्दः पिछले एमसीडी चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकी थी। लालकृष्ण आडवाणी से लेकर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी दिल्ली में आकर प्रचार किया था। लेकिन इस बार खुद बीजेपी अध्यक्ष शाह ने अपनी एक के बाद एक दो रैलियों को करने से ‌मना‌ कर‌ दिया। बृहस्पतिवार को एक रैली जिसमें राजनाथ सिंह पहुंचे वहां अमित शाह को भी पहुंचना था लेकिन वह नहीं गए। शुक्रवार की भी उनकी रैली रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

5 of 6
MCD Election
4- स्थानीय नेताओं से नाराज हैं अमित शाहः सूत्रों की मानें तो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्थानीय नेताओं द्वारा बनाई गई नीतियों से संतुष्ट नहीं और जिसकी वजह से वह नाराज भी हैं। नाराजगी के चलते ही शाह ने अपनी रैलियां रद्द कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
up election 2017 - फोटो : कुमार संजय
5- मोदी के नाम पर जीत को लेकर पूरा भरोसा: भारतीय जनता पार्टी इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है कि जिस तरह सीएम कैंडिडेट घोषित किए बिना यूपी में इतनी बड़ी जीत मिली उसी तरह मोदी नाम के सहारे वो एमसीडी चुनाव भी जीत लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें