फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख खुलते ही पुराने नोट बदलने बैंक पहुंचे लोग, करना पड़ा इन 5 परेशानियों का सामना

Thu, 10 Nov 2016 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
note - फोटो : ani
500 और 1000 के नोट 8 अक्टूबर की रात 12 बजे से बैन होने के बाद दस अक्टूबर की सुबह जब बैंक खुले तो लोगों की लंबी-लंबी कतारें बैंक शाखाओं के सामने लग गईं। एटीएम भी बंद होने की वजह से अपनी जरूरत के लिए नकद पैसे निकालने बैंक पहुंचे लोंगों या अपने पुराने नोट जमा कराने बैंक गए लोगों को कई परे‌शानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको यही बता रहे हैं कि लोगों को बैंक जाने पर क्या-क्या परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
note - फोटो : ani
1-ज्यादातर लोगों के सामने जो सबसे बड़ी समस्या आ रही है वो ये है कि जो लोग पैसे जमा कराने जा रहे हैं उनके पैसे जमा नहीं हो पा रहे हैं। इसका कारण है अकाउंट में रुपये जमा कराने के लिए उन्हें अपनी होम ब्रांच ही जाना पड़ रहा है। यानी जिस ब्रांच में उनका अकाउंट होगा वहीँ पैसे भी जमा होंगे। किसी दूसरी ब्रांच में रुपये जमा नहीं हो सकेंगे। इस समस्या के कारण लोग बड़ी संख्या में बैरंग लौट रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
note - फोटो : ani
2-दूसरी जो सबसे बड़ी समस्या है वो ये कि कई बैंक शाखाओं में कैश ही खत्म हो गया है जिससे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।

4 of 6
note
3-500 की नोट ना मिलने की भी शिकायत लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
note - फोटो : ani
4-पोस्ट में चेक रिजेक्ट हो रहे हैं जिसकी वजह से अन्य लोगों को जो पैसे एक्सचेंज के लिए आए हैं उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
note - फोटो : ani
5-बैंकों में लाइनें इतनी लंबी हैं कि लोगों के रोजमर्रा के काम छूट गए। जैसे कई अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने नहीं जा पाए तो कई ऑफिस ही न जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें