अगर आप फास्टफूड चेन मैकडॉनल्ड के बर्गर या अन्य फूड्स के शौकीन हैं और आप दिल्ली में रहते हैं तो ये बुरी खबर आपके लिए ही है। अब आपको अपने इस मनपसंद फूड चेन से कुछ भी खरीदने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ सकती है या लंबी लाइन में भी लगना पड़ सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
मैक्डॉनल्ड
- फोटो : wikimedia
आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं तो ऐसा इसलिए है क्योंकि बृहस्पतिवार से दिल्ली के 55 मैकडॉनल्ड शॉप्स में से 43 बंद हो चुके हैं। जी हां यह सच है 29 जून से दिल्ली के 43 मैकडॉनल्ड आउटलेट बंद हो जाएंगे। इसका मतलब है कि दिल्ली अब मैकडॉनल्ड के केवल 12 आउटलेट बचेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
McDonalds
यह खबर सिर्फ मैकडॉनल्ड के दीवानों के लिए ही बुरी खबर नहीं है, बल्कि इनमें काम करने वाले करीब 1700 कर्मचारियों के लिए बेहद बुरी खबर है। क्योंकि उनकी नौकरियां भी जा सकती हैं।
4 of 5
fdasfdsf
- फोटो : Getty Images
मैकडॉनल्ड के यूएस स्थित हेडक्वार्टर के साथ मिलकर उत्तर व पूर्वी भारत में जो संस्था यह आउटलेट्स चलाती है उसने इस आउटलेट को बंद करने का फैसला लिया है। उस संस्था का नाम कनॉट प्लाजा रेस्त्रां(सीपीआरएल) है और यह मैकडॉनल्ड के साथ मिलकर 50-50 प्रतिशत पर यह ज्वाइंट वेंचर चलाती है।
दोनों संस्थाथाओं के बीच काफी समय से कुछ मुद्दों पर खींचतान चल रही थी, इसी वजह से यह फैसला लिया गया है। सीपीआरएल के अध्यक्ष विक्रम बक्षी ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हम इसे अस्थायी रूप से बंद कर रहे हैं। बता दें यह बड़ा कदम फूड लाइसेंस रिन्यू न होने की वजह से उठाया गया है।