पुलिस के साथ इनकम टैक्स की टीम को देखकर अनुभव मित्तल की दादी मूर्ति मित्तल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बाद में चिकित्सक द्वारा दवाई देने पर उनकी तबीयत में सुधार हुआ। टीम के सदस्यों ने उन्हें परेशान नहीं होने और सवालों के जवाब देने को कहा।
विज्ञापन
2 of 5
fraud company
- फोटो : अमर उजाला
पिलखुवा के मोहल्ला कृष्णगंज स्थित अनुभव के घर पर शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे नोएडा आयकर विभाग की टीम ने पुलिस के साथ छापा मारा। छापामारी की खबर शहर में फैल गई। एकत्रित होकर कुछ व्यापारी भी वहां पहुंचे। टीम के सदस्यों को घर पर सिर्फ अनुभव की दादी और मां मिलीं। अनुभव का भाई, पिता और दादा घर से बाहर बताए गए।
विज्ञापन
3 of 5
अनुभव मित्तल की दादी के घर पहुंची आईटी टीम
- फोटो : अमर उजाला
टीम के सदस्यों द्वारा अनुभव की पढ़ाई लिखाई, पिलखुवा में बैंक एकाउंट, परिवार के सभी सदस्यों के बैंक एकाउंट, जमीन, जायदाद सहित विभिन्न जानकारियां लीं। इस दौरान परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन बंद कर पुलिस ने अपने पास रख लिए थे। घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर पुलिसकर्मी बाहर बैठ गए थे। टीम की जानकारी मिलने के बाद अनेक व्यापारी भी उसके घर पहुंचे, लेकिन पुलिस बल ने पूछताछ करने की बात कहते हुए उन्हें वहां से हटा दिया। देर शाम समाचार लिखे जाने तक आयकर विभाग की टीम छानबीन कर रही थी। टीम के सदस्यों को दादा वेदप्रकाश मित्तल, अनुभव के पिता सुनील और भाई प्रियांशु घर पर नहीं मिले।
4 of 5
नोएडा सेक्टर 63 स्थित कंपनी दफ्तर के बाहर तैनात पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अतुल यादव ने बताया कि आयकर विभाग नोएडा की एक टीम कोतवाली पिलखुवा में आई थी। उन्होंने फोर्स की डिमांड की तो उन्हें पुलिस बल उपलब्ध करा दिया गया।
अनुभव मित्तल की दादी मूर्ति मित्तल
- फोटो : अमर उजाला
अनुभव मित्तल की दादी बोली: निर्दोष है हमारा पोता, गलत फंसाया
अनुभव मित्तल की दादी मूर्ति मित्तल ने अपने पोते को निर्दोष बताते हुए झूठा फंसाने का दावा किया है। अनुभव मित्तल की दादी मूर्ति मित्तल का कहना है कि अनुभव पढ़ाई में बेहद तेज था। उसने बीटेक किया था। उन्हें पूरा विश्वास है कि वह किसी को धोखा नहीं दे सकता। उसे गलत तरीके से फंसाया गया है। वह निर्दोष है। उन्होंने कहा कि जब उसे लोगों को धोखा ही देना था तो उनके पैसे अकाउंट में टीडीएस काटकर क्यों भिजवाता।