फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे खुबसूरत गार्डन में कल से होगी आम आदमी की एंट्री, देखिए एक झलक

Sat, 04 Feb 2017 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उनकी पत्नी के नाम प्रणब व सुव्रा मुखर्जी गुलाब तैयार 
मुगल गार्डन में पब्लिक एंट्री कल से...


- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उनकी पत्नी के नाम प्रणब व सुव्रा मुखर्जी के नाम ेस भी गुलाब तैयार 
- प्रदूषण से बचाव के लिए नासा की ओर से प्रस्तावित एयर पियोरिफाई प्लांट प्रदर्शनी में करीब 32 प्लांट शामिल
- पीले, लाल व नारंगी सजावटी फूलों की थीम से दर्शकों का स्वागत,सोनिया, क्वीन एजिलाबेथ, आइस वर्ग, ग्रांड मुगल दुर्लभ गुलाबों होंगे खास
विज्ञापन
1 of 5
mughal garden - फोटो : अमर उजाला
दुनिया के सबसे खुबसूरत मुगल गार्डन में फव्वारों से निकलती पानी की बौछारों संग संगीत की मधुर धुन, रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू लेने के लिए तैयार हो जाएं। क्योंकि रविवार से मुगल गार्डन में आम लोगों की एंट्री ओपन होने जा रही है।राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शनिवार को उद्यानोत्सव का उद्घाटन करेंगे और  उसके बाद आम लोगों के लिए मुगल गार्डन खोल दिया जाएगा। दर्शक गार्डन में घूमते हुए पांच सौ से अधिक दुर्लभ फूलों की प्रजातियों से रूबरू हो सकेंगे। दर्शकों के स्वागत के लिए पांच मिनट में तैयार आठ प्रकार की फूलों की प्रजातियों के पीले, लाल व नारंगी सजावटी फूलों की थीम के तहत कारपेट बनाया गया है। मुगल गार्डन में दर्शकों के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उनकी स्वर्गीय पत्नी सुव्रा मुखर्जी के नाम से प्रणब व सुव्रा मुखर्जी गुलाब वेरायटी 2017 भी देखने को मिलेगी, जोकि राष्ट्रपति भवन के हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट ने खास तौर पर तैयार की है। वायलेट, येलो व सफेद रंग में उपलब्ध यह फूल बेहद ही खूबसूरत हैं। वहीं, प्रदूषण से बचाव के लिए नासा की ओर से प्रस्तावित एयर पियोरिफाई प्लांट प्रदर्शनी में करीब 32 प्लांट की प्रदर्शनी भी लगायी जा रही है। इस प्रदर्शनी में रखे फूले व पौधों को दर्शक अपने घरों में भी रख सकते हैं। यह पौधे प्रदूषण के साथ उससे उत्पन्न होने वाली गैस, धूल, कण को सौखने की क्षमता रखते हैं। वहीं, चीन से हम व्यापार नहीं करना चाहते हैं, लेकिन गार्डन में चीन के नाम से चाइना मैन और चाइना एस्टर नाम के फूल जरूर हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दीवारों पर फूलों से तैयार इंडिया और जय हिंद 
मेट्रो सिटी में जगह की कमी के चलते हमें अक्सर फूल को घरों में न उगा पाने का मलाल रहता है, लेकिन यहां हसरत पूरी करने की पूरी योजना आपको देखने को मिलेगी। दीवार के सहारे बिना मिट्टी, कम जगह में कैसे पौधों को उगाया जा सकता है, इस पर भी डेमो दिया गया है। यहां पर दीवारों पर फूलों से तैयार भारत, इंडिया और जय हिंद भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोनिया व मदर टेरेसा का करें दीदार
सेंट्रल लॉन में सोनिया नाम के येलो, रेड, हरे, एंजेलिक व मैरून गुलाब आकर्षित करेंगे। इसके अलावा मदर टेरेसा, क्वीन एलिजाबेथ, आइस वर्ग, आइसफिल टावर, ग्रांड मुगल जैसे गुलाबों समेत 120 से अधिक दुर्लभ प्रजातियां आपको देखने को मिलेंगी, जिसमें लाल, पीले, गुलाबी, नारंगी, काले रंग के गुलाब शामिल हैं। ओकलाहोमा (काला गुलाब)  व  बोन नूयिट काले रंग,पैराडाइज, ब्लू मून व लेडी एक्स नीले रंग में है। यहां आपको मदर टैरेसा, अर्जुन, भीम, जवाहर लाल नेहरू, राजा राम मोहन राय व डॉ. बीपी पॉल के नाम पर गुलाब भी देखने को मिलेंगे।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
छह रंगों के ट्यूलिप 
पुरानी फिल्मों में आपने कश्मीर की वादियों में धरती को चूमते रंग-बिंरगे छोटे-छोटे पौधे में बड़े साइज के रंग-बिरंगे फूल तो देखे होंगे, लेकिन इन प्रजातियों के फूलों की नई किस्में देखने का दिल है तो फिर मुगल गार्डन आना न भूलें। क्योंकि दर्शकों को यहां नीदरलैंड से मंगवाया ट्यूलिप प्रजाति के 5 रंगों के फूलों को देखने का मौका मिलेगा, जिसमें लाल, गुलाबी, बैंगनी, सफेद, पीला व नारंगी रंग मुख्य है। खास बात यह है कि उगाने से पहले 25 दिन तक  2 से 5 डिग्री तापमान के बीच फ्रिज में रखा गया था। इस वर्ष टयूलिप को मिट्टïी के बर्तनों और आयताकार व वृताकार क्यारियों में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दर्शक पांच फरवरी से  12 मार्च तक सुबह साढ़े नौ से शाम चार बजे तक फूलों का दीदार कर सकेंगे।  हालांकि सोमवार को रख-रखाव के चलते बंद रहेगा। आम दर्शक गेट नंबर  35 से  आएंगे, जोकि नॉर्थ एवैन्यू की ओर पड़ता है। दर्शकों को 12 म्यूजिकल  फब्बारों में पानी की हल्की बौछारों के बीच नए-पुराने गानों पर आधारित  संगीत की मधूर धून सुनने को मिलेंगी। इसके अलावा कैक्ट्स गार्डन में 2 सौ  से अधिक प्रजातियों के डिजाइन भी दर्शकों को आकर्षित करेंगे। दर्शकों को  आयुर्वेद से जोड़ते हुए यहां अश्वगंधा, इश्वगोल, ब्रह्मी, पुदीना, तुलसी  आदि के गुणों को जानने का मौका भी मिलेगा।

बता दें कि रायसीना हिल्स  स्थित राष्ट्रपति भवन के अंदर 15 एकड़ में मुगल गार्डन है, जिसमें 10 से  अधिक गार्डन है, जिसमें गुलाब, विभिन्न फूल,सेंट्रल लॉन एंड लॉग , सर्कुलर,  स्पिरिचवल, हर्बल(33 औषधीय पौधे), बोन्साई (ढाई सौ प्लांट),कैक्ट्स (80  वेरायटी)व नक्षत्र गार्डन(27वेरायटी) शामिल हैं। इसके अलावा यहां करीब 160  वेरायटी के5 हजार पेड़ भी शामिल हैं। इसके अलावा नक्षत्र गार्डन भी है,  लेकिन वहां आम जनता के लिए एंट्री नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें