शाहीन बाग में लगे बैरिकेडिंग
- फोटो : ANI
शाहीन बाग में एक मोबाइल कंपनी के स्टोर में कार्यरत प्रदीप ने एक साल पहले ही नौकरी पर आने-जाने के लिए बाइक खरीदी थी। वह रोज फरीदाबाद से शाहीन बाग आता-जाता है। प्रदर्शन के चलते ऑफिस का रास्ता बंद होने से प्रदीप को कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के नीचे अपनी बाइक पार्क करनी पड़ती थी। पिछले बुधवार को वह बाइक चोरी हो गई, जिसकी शिकायत करने पर पुलिस ने टरका दिया। इसके अलावा, अनस नोएडा से शाहीन बाग एक रेस्तरां में नौकरी करने आता था। उसकी बाइक भी कालिंदी कुंज के पास से चोरी हो गई। इनके जैसे कई दूसरे लोगों के वाहन भी चोर ले गए।