निर्भया के दोषियों को एक फरवरी को फांसी होनी तय है। लेकिन इससे पहले कुछ ऐसी चीजें सामने आई हैं जो हैरान कर सकती हैं। दोषी विनय शर्मा ने जेल में रहते हुए एक नोटबुक लिखी है। 19 पन्नों के इस नोटबुक में शायरी से लेकर चित्र भी उकेरे हैं। खास बात यह है कि विनय ने इस डायरी को नाम "दरिंदा" दिया है। उस नोटबुक और विनय के कुछ स्केच यहां देखिए -
विज्ञापन
2 of 7
विनय ने बनाई ये पेंटिंग
- फोटो : अमर उजाला
डायरी में उकेरे गए चित्रों के जरिए उसने बहुत सारे मैसेज देने की कोशिश की है। डायरी में दोषी ने उस दिन को भी याद किया है जब उसने निर्भया के साथ चलती बस में दरिंदगी की थी। उस दिन को भी उसने तारीख सहित अपनी पेंटिंग में उकेरा है। दोस्तों के लिए भी पैगाम भी लिखा है।
विज्ञापन
3 of 7
विनय का स्केच
- फोटो : अमर उजाला
ज्यादातर चित्रों में उसने अपने परिजनों और निजी जिंदगी से संबंधित लोगों को याद किया है।
4 of 7
विनय की चित्रकारी
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी विनय शर्मा ने एक चित्र के जरिए अपनी मां को 'आई लव यू मॉम' लिखा है। एक दूसरी तस्वीर में उसने आई लव यू लिखकर एक महिला का चित्र बनाया है। हालांकि यह नहीं पता कि उसने यह आई लव यू किसके लिए लिखा है। विनय ने अपने कई दोस्तों का जिक्र करते हुए लिखा है कि मैं तुम्हें बहुत मिस कर रहा हूं।
विज्ञापन
5 of 7
विनय के नोटबुक 'दरिंदा' के अंश
- फोटो : अमर उजाला
विनय ने लिखा कि राजू, कमल, रोहित सिंह और दिनेश मेरे प्रिय दोस्तों मैं तुमको बहुत मिस कर रहा हूं। साथ ही आगे लिखा कि मैं तुमको बहुत प्यार करता हूं। उसने दोस्तों को लेकर कई शायरियां लिखीं हैं।
विज्ञापन
6 of 7
विनय की चित्रकारी
- फोटो : अमर उजाला
विनय ने यह भी बताया कि उसने इस डायरी को दरिंदे नाम क्यों दिया है। इस संबंध में दोषियों के वकील एपी सिंह ने जानकारी दी और कहा कि मीडिया ने उसे यह नाम दिया जिसके बाद उसने अपने आप को दरिंदा ही मान लिया। इसी कारण उसने इस डायरी का शीर्षक दरिंदा ही रखा है।
बता दें कि विनय के वकील एपी सिंह ने कहा है कि उसने इस 19 पन्ने की नोटबुक के अलावा 170 पन्नों की एक डायरी भी लिखी है, जो तिहाड़ प्रशासन द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई है। वह इसके लिए वह हाईकोर्ट जाने की बात भी कर चुके हैं।