ट्रक चालक से कागजात मांगे गए, तो उसने गोदरेज कंपनी का सामान ट्रक में भरे होने की बात कही। ट्रक से अंग्रेजी शराब की 1,140 पेटियां बरामद हुईं। अपराध शाखा के इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया। आरोपी गोदरेज कंपनी के प्रोडक्ट के कागजों पर अवैध रूप से शराब गुजरात ले जा रहे थे। फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा-बल्लभगढ़ क्षेत्र की टीम ने शुक्रवार सुबह एक ट्रक से शराब की 1,140 पेटियां पकड़ीं।