नाजिम वादात के वक्त अपनी एक महिला मित्र के साथ था। वारदात के बाद जब लोगों ने महिला से जानकारी ली तो उसने खुद को नाजिम की पत्नी बताया था, जबकि नाजिम की शादी फौजिया से हुई थी। पुलिस का मानना है कि महिला नाजिम की करीबी थी इसी कारण वह दुकान खुली छोड़कर उसके साथ स्कूटी से भीमताल मार्ग पर गया था। नाजिम के बड़े भाई वाजिद उर्फ राजू और चाचा सलमान का कहना है कि वह महिला को नहीं जानते हैं।