फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र का हाल: परिजनों ने बेटे को कराया भर्ती, पांच दिन बाद हालत देख खुद को लगे कोसने, सामने आया सच

Fri, 05 Aug 2022 08:29 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
नशा मुक्ति केंद्र पर छापा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
राजधानी के एक और नशा मुक्ति केंद्र में प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पांच दिन पहले भर्ती कराए गए युवक के साथ वहां पर बुरी तरह से मारपीट की गई। परिजनों ने संचालकों से बात की तो उन्हें भी डराया धमकाया गया। इस मामले में परिजनों ने अब एसएसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

मामला रायपुर क्षेत्र में संचालित एक नशा मुक्ति केंद्र का है। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने अपने बेटे को पांच दिन पहले इस केंद्र में भर्ती कराया था। उनके बेटे के साथ वहां पर मारपीट की गई। इस बात का पता उनके एक रिश्तेदार को चला। रिश्तेदार ने जब युवक के परिजनों को बताया तो वह हैरान रह गए। उन्होंने संचालकों से फोन पर बात की तो उन्हें भी धमकियां दी गईं। संचालकों ने कहा कि उनकी बहुत ऊपर तक जान पहचान है। उनका वह कुछ नहीं कर सकते। अपने बेटे को यहां से ले जाओ। इस पर परिजन युवक को वहां से ले आए।
विज्ञापन

2 of 5
नशा मुक्ति केंद्र पर छापा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पता चला कि वहां पर न तो दवाई दी जाती थी और न ही काउंसलिंग कराई जाती थी। बस नशे की जब मांग की जाती, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस मामले में उन्होंने एसएसपी को शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
युवा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
शहर के नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती युवक-युवतियों से मारपीट और प्रताड़ना के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के एक नशा मुक्ति केंद्र से 17 युवक भाग गए थे।

4 of 5
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इसके बाद एक और नशा मुक्ति केंद्र में युवती के साथ मारपीट और दुष्कर्म का मामला भी प्रकाश में आया था।

ये भी पढ़ें...NITI Aayog Meeting: हिमालय राज्यों की अलग नीति की जरूरत, सात को बैठक में मुख्यमंत्री धामी रखेंगे राज्य का पक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इसके अलावा नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक युवक की हत्या का आरोप भी संचालकों पर लगा था। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें