फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बारिश: चमोली में सड़कें बंद, जान जोखिम में डाल बोल्डरों के ऊपर से ही स्कूल जा रहे छात्र, तस्वीरें

Thu, 04 Aug 2022 08:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 5
चमोली में सड़क बंद होने से परेशानी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली जिले में रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से मलबा आने से ग्रामीण क्षेत्रों की 39 सड़कें बंद पड़ी हैं जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही स्कूली बच्चों को बोल्डरों के ऊपर से ही स्कूल जाना पड़ रहा है। वहीं पोखरी, नंदानगर, गैरसैंण, देवाल, थराली और दशोली ब्लाक के गांवों की अधिकांश सड़कें बंद हैं। कई निर्माणाधीन सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: सड़क पर टूटकर गिरी चट्टान, रास्ता बंद होने से जाम में फंसे सैकड़ों तीर्थयात्री, तस्वीरें

पीपलकोटी-स्यूंण-बैमरु मार्ग बंद होने से ग्रामीण करीब आठ किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर पीपलकोटी पहुंच रहे हैं। युवक मंगल दल अध्यक्ष अरुण राणा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सड़क बंद है जिससे जनता को आठ किलोमीटर की पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।

स्कूली बच्चे भी जान जोखिम में डालकर सड़क पर आए बोल्डरों के ऊपर से ही विद्यालय पहुंच रहे हैं। इसके अलावा नंदानगर-धुर्मा-मोख मल्ला सड़क पिछले एक माह से बंद है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह नेगी का कहना है कि सड़क बंद होने से ग्रामीणों को करीब आठ किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
बोल्डर पार कर स्कूल जाते छात्र - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में रसोई गैस सिलिंडर भी ग्रामीण अपनी पीठ पर लादकर ले जा रहे हैं। वहीं पोखरी क्षेत्र में उडामांडा-रौता सड़क 24 जुलाई से बंद है। नंदानगर के सुखवीर रौतेला का कहना है कि पिछले कई दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बंद हैं लेकिन विभागीय अधिकारी सड़कों को खोलने में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हाईवे पर बोल्डर - फोटो : अमर उजाला
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी का कहना है कि जिले में भारी बारिश से मलबा आने से बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है। वहीं, भारी बारिश से बुधवार रात को मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ गया जिससे धुर्मा, बांसवाड़ा और सेरा गांव के ग्रामीणों में रातभर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

4 of 5
मकान क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
नदी के कटाव से धुर्मा गांव के सूरज सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि भारी बारिश और नदी का जलस्तर देखते हुए सूरज के परिवार ने पहले ही घर छोड़कर गांव में अन्य लोगों के घरों में शरण ले ली थी। नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण धुर्मा गांव के मनोज सिंह, कर्ण सिंह, यशवंत सिंह, महेंद्र, दिलवर सिंह, पुष्कर सिंह और इंद्र सिंह के मकानों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चमोली में हाईवे पर गिरे बोल्डर - फोटो : अमर उजाला
बांसवाड़ा गांव की ग्राम प्रधान विमला देवी, सुरेंद्र सिंह नेगी, मंगल सिंह और पुष्कर सिंह ने शीघ्र नदी के दोनों ओर आबादी क्षेत्रों में सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग उठाई। इधर, नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक को मौका मुआयना करने के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आपदा प्रभावितों को नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें