फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मुकम्मल न हुई मोहब्बत: प्रेमिका से मिलने गया और रखा ये प्रस्ताव, इंकार पर आशिक ने उठाया ये कदम

Fri, 09 Sep 2022 02:46 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
जनपद मुख्यालय के समीप उजेली में एक युवक अपनी कार में संदिग्ध अवस्था में मृत मिला। युवक के परिजनों ने बताया कि युवक उत्तरकाशी अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने जहर खाने की बात फोन पर अपने भाई को बताई थी।

युवती किसी सरकारी विभाग में तैनात है। बृहस्पतिवार सुबह उजेली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार में युवक संदिग्ध अवस्था में पड़ा था। सूचना पर पहुंची 108 सेवा युवक को जिला अस्पताल लाई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

युवक की जेब में मिले कागजों के आधार पर युवक की पहचान भूपेश चंद्र बहुगुणा निवासी ओकल कांडा, तहसील धारी नैनीताल के रूप में हुई। कोतवाली उत्तरकाशी के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस के पहुंचने के कुछ देर बाद ही भूपेश के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को भूपेश का भाई सूरज बताया। सूरज ने पुलिस को बताया कि भूपेश उत्तरकाशी निवासी किसी युवती को मिलने गया था जिससे उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
युवती ने भूपेश से शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर भूपेश ने जहर खा लिया।
विज्ञापन

3 of 5
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
सूरज ने बताया कि बुधवार रात करीब 11:30 बजे भूपेश ने फोन कर युवती के शादी से इनकार करने व जहर खाने की बात बताई थी।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
युवती उत्तरकाशी में किसी सरकारी विभाग में नौकरी करती है।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक के भतीजे की संदिग्ध हालात में मौत, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि पंचनामा आदि की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें