फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'युवा खून दें तो भारतीय सेना दो दिन में जीत लेगी लाहौर'

Sat, 26 Nov 2016 05:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
अजय कोठियाल - फोटो : AmarUjala
नेहरू इंस्टीट्यूट के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल को शुक्रवार को उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने सम्मानित किया। कर्नल कोठियाल ने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना चार दिनों में लाहौर पहुंच सकती है लेकिन अगर युवा खून हमारे साथ हो तो हम दो दिन में लाहौर जीत सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
blood donation in ajay kothiyal - फोटो : AmarUjala
विवि के चांसलर जितेंद्र जोशी ने भव्य समारोह में कर्नल कोठियाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने कहा कि कर्नल कोठियाल ने पर्वतारोहण, सैन्य पराक्रम और केदारनाथ पुनर्निर्माण में अतुलनीय कार्य किया है, जिस पर हम सभी को गर्व है।
विज्ञापन

3 of 6
अजय कोठियाल
कर्नल कोठियाल ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण काम में युवाओं की भूमिका बेहद अहम है।

4 of 6
अजय कोठियाल - फोटो : AmarUjala
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना हमले की स्थिति में चार दिनों के भीतर लाहौर पहुंच सकती है। लेकिन अगर युवा खून हमारी ताकत बने तो हम दो दिन में वहां जीत दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
blood donation - फोटो : AmarUjala
उन्होंने कहा कि युवाओं में देश बदलने की ताकत है, उस ताकत को पहचानकर समाज और देश के विकास के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
blood donation - फोटो : AmarUjala
कर्नल कोठियाल ने कहा कि युवा टीम के सहयोग और काम के चलते ही वह तमाम मोर्चों पर सफलता हासिल करने में कामयाब हुए। उन्होंने देहरादून लॉ रिव्यू के वॉल जनरल का अनावरण भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें