फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस को रास्ता न देना पड़ सकता है भारी, ऐसा किया तो फिर कभी नहीं चला पाएंगे गाड़ी

Thu, 01 Feb 2018 05:51 PM IST
न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
ambulance
अब आपको एंबुलेंस का रास्ता रोकना भारी पड़ सकता है। अगर ऐसा करेंगे तो आप फिर कभी गाड़ी नहीं चला पाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
demo pic
ट्रैफिक निदेशालय के प्रोजेक्ट निरोग के तहत अब एंबुलेंस का रास्ता साफ करने की मुहिम शुरू की गई है। यदि किसी वाहन ने एंबुलेंस का रास्ता रोका तो उसका चालान किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
driving licence
इसके तहत हर एंबुलेंस के आगे सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। कैमरे में कैद होने वाले वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। ट्रैफिक निदेशालय के निदेशक केवल खुराना ने इमरजेंसी में मरीजों को अस्पताल ले जाने वाली एंबुलेंस को रास्ता न देने पर कड़ी आपत्ति जताई है। 

4 of 6
Ambulance
उन्होंने पाया किएंबुलेंस का हूटर बजने के बाद भी आगे चलने वाले वाहन चालक रास्ता देने में आनाकानी करते हैं। जबकि मानवीय आधार पर एंबुलेंस को पहले रास्ता दिया जाना चाहिए। इसी के तहत डीआईजी खुराना ने अस्पताल प्रशासन और एंबुलेंस संचालकों से बात कर प्रोजेक्ट निरोग तैयार किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
ट्रैफिक रूल
जिले भर में 157 के करीब एंबुलेंस हैं। खुराना के मुताबिक हर एंबुलेंस के आगे सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्लान है। यह कैमरा एंबुलेंस संचालक द्वारा अपने खर्च पर लगाया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक चित्र
प्रोजेक्ट निरोग 10 फरवरी से लागू किया जाएगा। रास्ता न देने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। एक माह बाद ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें