फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेबिट कार्ड को लेकर हो जाएं अलर्ट, ऐसा किया तो पलभर में सारा खजाना हो जाएगा खाली

Fri, 02 Feb 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
एटीएम - फोटो : SELF
डेबिट कार्ड यूजर्स सावधान हो जाएं। अगर आपने ऐसा किया तो आपका बैंक एकाउंट खाली हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
एटीएम
अगर आप एटीएम को आधार से जोड़ने के झांसे में आ गए तो आप नुकसान झेलेंगे। इसलिए बैंक खाते की गोपनीय जानकारी किसी से शेयर ना करें। साइबर ठग लोगों को शिकार बनाने के लिए यह नया हथकंडा अपना रहे हैं। इसी के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने साइबर ठगी से बचाव को एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

3 of 7
एटीएम पिन - फोटो : SELF
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि साइबर ठग लोगों को विभिन्न तरीकों से झांसे में लेकर उनके बैंक खातों से धनराशि निकाल रहे हैं। केवल जागरूक होकर ठगी से बचा जा सकता है। किसी तरह के प्रलोभन में आने की जरूरत नहीं है।

4 of 7
ATM Theft
अधिकांश बिहार और झारखंड के नंबरों से आ रही है। ठगों द्वारा खुद को बैंक मैनेजर अथवा अधिकारी बताकर एटीएम कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए कॉल की जा रही है। जानकारी ना देने पर यह लोग अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
ATM Skkimers
यह बरतें सावधानियां
- किसी अंजान से फोन पर बैंक से संबंधित जानकारी शेयर ना करें।
- अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड का नंबर, पासवर्ड आदि किसी को ना बताएं।
- बैंक कभी भी एटीएम, खाता, पासवर्ड आदि गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है।
- भीड़-भाड़ वाले और असुरक्षित स्थानों के एटीएम का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।
विज्ञापन

6 of 7
ATM
यह बरतें सावधानियां
- एटीएम का प्रयोग करते समय अनजान लोगों की सहायता से परहेज करें।
- यदि आपकी जानकारी के बिना खाते से धनराशि निकलती है तो तत्काल बैंक में शिकायत दर्ज कराएं।
- बैंक संबंधी धोखाधड़ी होने पर तत्काल अभिलेखों समेत नजदीकी थाना, साइबर सेल, साइबर थाने से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mobile user
इन नंबरों पर करें शिकायत
100, 9456591502, 0135.2655900
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें