फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़े में उतरे महिला-पुरुष पहलवान, 'दंगल' देखने को उमड़ पड़ी लोगों की भीड़, तस्वीरें देखिए...

Mon, 26 Nov 2018 08:18 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर में दंगल
मेले में बने आखाड़े में जब महिला-पुरुष पहलवान उतरे तो देखने वालों ने दातों तले उंगलियां दबा ली। उत्तराखंड के श्रीनगर में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले में पहली बार आयोजित महिला-पुरुष कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। इसमें कुरुक्षेत्र, पटियाला, गोरखपुर, मेरठ, डोईवाला व दिल्ली से आए पहलवानों ने शहरवासियों के समक्ष दंगल का प्रदर्शन किया।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्रीनगर में दंगल
महिला वर्ग में दिल्ली की सीमा ने हरियाणा की नेहा तोमर को चित किया। महिला वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीति गोस्वामी ने किया। वहीं पुरुष वर्ग में जग्गा पहलवान, संजय पहलवान, बंटी पहलवान, संदीप पहलवान, अनुज, ब्रह्मचारी व  विपिन ने आपस में भिड़ते हुए अपने दांव दिखाए। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रीनगर में दंगल
हरियाणा से आए एक पहलवान ने कुश्ती में भिड़ने के लिए उत्तराखंड के पहलवानों को ललकारा, जिसके बाद डोईवाला के पहलवान संजय ने हरियाणा के पहलवान को धूल चटाई। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में रविवार को स्कूली बच्चों की मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। सीनियर वर्ग में मीनाक्षी और जूनियर वर्ग में मनतशा ने पहला स्थान हासिल किया।  

4 of 5
श्रीनगर में दंगल
रविवार को नगर पालिका सभागार में दो वर्गों में मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न हुई। जूनियर वर्ग में 10 और सीनियर वर्ग में सात छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। निर्णायक नीतू जखमोला, आयशा व शबीना ने थीम, सफाई व कला आदि के आधार पर प्रतिभागियों को अंक दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीनगर में दंगल
जूनियर वर्ग में मनतशा (मार्डन जूनियर स्कूल) ने पहला , दीप्ति नेगी (स्वामी ओंकारानंद जूनियर हाईस्कूल) ने दूसरा व जाह्नवी रावत (शेमफोर्ड स्कूल) ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में मीनाक्षी (जीजीआईसी) प्रथम, जेसिका (देवभूमि पब्लिक स्कूल) द्वितीय और अंजली मेवाड़ (एसजीआरआर) तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी प्रमिला भंडारी व लक्ष्मी रावत मौजूद थीं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें