फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव के इस धाम में होता है 'चमत्कार', अमरनाथ धाम की तरह हर साल विराजते हैं बाबा बर्फानी 

Mon, 26 Nov 2018 08:16 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 5
shiva
अमरनाथ धाम की तरह भगवान शिव के इस धाम में भी बाबा बर्फानी विराजते हैं। अब शिवभक्त चमोली जिले में भी बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। प्रशासन नीती घाटी के टिम्मरसैंण में बाबा बर्फानी की शीतकालीन यात्रा शुरू करने की योजना बना रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shiva
अपर आयुक्त गढ़वाल (प्रशासन) हरक सिंह रावत ने इस संबंध में स्थानीय प्रशासन के साथ ही नीती घाटी के ग्रामीणों से चर्चा की। अपर आयुक्त ने टिम्मरसैंण में बाबा बर्फानी की गुफा का जायजा भी लिया। जिससे यात्रा को और भी सुगम बनाया जा सके। 
विज्ञापन

3 of 5
niti
जोशीमठ-नीती हाईवे पर नीती गांव से करीब एक किलोमीटर दूर टिम्मरसैंण में पहाड़ी पर एक गुफा स्थित है। यहां हर वर्ष मार्च माह में पहाड़ी से टपकने वाला पानी बर्फ बनकर शिवलिंग का आकार ले लेता है। स्थानीय ग्रामीण इसे भगवान शिव के रुप में पूजते हैं। 

4 of 5
shiva
अपर आयुक्त ने कहा कि आगामी वर्ष से टिम्मरसैंण में बाबा बर्फानी की शीतकालीन यात्रा की योजना बनाई जा रही है। इसमें स्थानीय लोगों के साथ ही जिला प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। इसका प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
india last village mana have natural beauty
माणा गांव में तीर्थाटन को बढ़ावा देने और यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों के रात्रि प्रवास की व्यवस्था भी क्षेत्र में ही होम स्टे योजना से कराई जाएगी। इससे ग्रामीणों को रोजगार भी मिल सकेगा। यात्रा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें