रियो ओलंपिक में देश को कुश्ती में कांस्य पदक दिलाने वाली अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने हरिद्वार में रहने वाले अपने देवर के घर पर एक एलान कर डाला।
विज्ञापन
2 of 6
पद्मश्री साक्षी मलिक हरिद्वार जिले के हरिपुर कलां में अपने देवर वीर पहलवान के घर आई थीं। साक्षी यहां पति सत्यव्रत और अन्य साथियों के साथ पहुंची थी।
विज्ञापन
3 of 6
पहलवान साक्षी मलिक
मीडिया से मुखातिब होते हुए साक्षी ने 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए की जा रही तैयारियों पर बात की और कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।
4 of 6
साक्षी मलिक
उत्तराखंड की महिलाओं में भी दम है। लेकिन सही मौके न मिल पाने के कारण वह आगे नहीं आ पा रही हैं। यदि सरकार चाहे तो इन प्रतिभाओं को आगे लाकर भारत को हर खेल में आगे पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक
देवर के घर पहुंची साक्षी ने एलान किया की वह टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहीं है और उनकी नजर केवल और केवल गोल्ड पर ही है।