अगर आपके घर या ऑफिस में टीवी, एसी, फ्रिज या कोई विद्युत उपकरण ऑन रह गया हो और वहां से सैकड़ों मील दूर हो तो आप जहां हैं वहीं से उपकरणों को ऑफ कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
demo pic
- फोटो : demo
यह संभव है वायरलेस इलेक्ट्रीकल डिवाइस कंट्रोलर से। जिसे एचएनबी गढ़वाल विवि श्रीनगर के भौतिकी के छात्र सौरभ सैनी ने बनाया है। जिससे मोबाइल फोन से एक एसएमएस के जरिए उपकरणों को ऑफ किया जा सकेगा।
विज्ञापन
3 of 8
एचएनबी गढ़वाल विवि श्रीनगर के भौतिकी के छात्र सौरभ सैनी ने एक ऐसी डिवाइस बनाई है जो आपकी दौड़ भाग बचा सकती है। इसमें बस आपको घर में डिवाइस लगाना है और अपने फोन से एसएमएस भेजना है।
4 of 8
इस डिवाइस को बनाने में डेढ़ से दो हजार के बीच खर्चा आ रहा है। सौरभ गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में एमएससी भौतिकी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र हैं। वह पिछले 5 साल से इस डिवाइस पर काम कर रहे थे। इसको उन्होंने वायरलेस इलेक्ट्रीकल डिवाइस कंट्रोलर नाम दिया है। यह डिवाइस एक साथ 30 विद्युत उपकरणों को नियंत्रित कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 8
सौरभ ने बताया कि यह डिवाइस पुराने मोबाइल फोन (सिम 900 माड्यूल जीएसएम) की तकनीकी पर कार्य करता है। इसके मुख्य पार्ट सिम 900, आईसी और माइक्रो कंट्रोलर हैं। यह डिवाइस इन्वर्टर की तरह विद्युत उपकरणों से कनेक्टेड होता है। वहीं भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. एससी भट्ट ने बताया कि इस तकनीकी पर कार्य करने वाला यह पहला डिवाइस है, जो काम करने के साथ ही हर एक्शन पर रिप्लाई करता है।
विज्ञापन
6 of 8
इस डिवाइस में प्रत्येक उपकरण का डिजीटल स्विच होता है। आपको जिस उपकरण को बंद या खोलना होता है, उसका नाम मोबाइल फोन में टाइप करके डिवाइस में एसएमएस करना होता है। डिवाइस में भी सिमकार्ड लगा होता है, जो मैसेज रिसीव करता है। सिमकार्ड इस मैसेज को आईसी में भेजेगा।
विज्ञापन
7 of 8
आईसी से मैसेज फिल्टर होकर माइक्रो कंट्रोलर को जाएगा। जहां से संबंधित उपकरण नियंत्रित होगा। इसके बाद यहां से मैसेज वापस आएगा और जिस मोबाइल फोन से डिवाइस की कोडिंग की गई होगी, उसमें प्रत्येक एक्शन का रिप्लाई भी मिलेगा।
सौरभ के दिमाग में गर्मियों के महीने में ट्यूबवेल बंद करते वक्त इस डिवाइस का ख्याल आया। कक्षा 12 में पढ़ने के दौरान उसके पिता ने दिन में खेत में जाकर ट्यूबवेल बंद करने को कहा। गर्मी में ट्यूबवेल बंद करते समय उसे दिमाग में विचार आया कि काश ऐसा उपकरण होता, जिससे घर में बैठे-बैठे ट्यूबवेल बंद हो जाता। बस उसने इस पर काम शुरू कर दिया और सफल रहा।