फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान के पाक मौके पर देखिए पूरी दुनिया भर की कुरान, तस्वीरें...

Sun, 19 Jun 2016 07:46 PM IST
चांद मोहम्मद / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 13
quran exhibition in dehradun - फोटो : amar ujala
देहरादून की तस्मिया अकादमी 2 ए टर्नर रोड पर पवित्र कुरान की प्रदर्शनी में हिंदु, मुस्लिम, सिख, इसाई हर तबके के लोग प्रदर्शनी में पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनी में पौने दो ग्राम से लेकर ढाई टन तक का कुरान मौजूद है।
विज्ञापन

रमजान के पाक मौके पर देखिए पूरी दुनिया के कुरान, तस्वीरें...

2 of 13
quran exhibition in dehradun
जबकि सात सौ साल पुराने कुरान बुजुर्गों, जबकि डिजीटल पेन रीडर युवाओं को अपनी ओर खींच रहे है।
विज्ञापन

रमजान के पाक मौके पर देखिए पूरी दुनिया के कुरान, तस्वीरें...

3 of 13
quran exhibition in dehradun
​प्रदर्शनी में वावी और अलफी कुरान रखा गया है। वावी कुरान में हर लाइन वाव और अलिफ से शुरू होती है। मुफ्ती वसीउल्लाह ने बताया कि कुरान में कोई तब्दीली नहीं की जा सकती है। पर लिखने वाले ने अपनी कला नमूना पेश किया है। कि हर लाइन अलिफ और वाव से शुरू हो। अब इस तरह के कुरान तमाम प्रदर्शनियों में लगने लगे है।

रमजान के पाक मौके पर देखिए पूरी दुनिया के कुरान, तस्वीरें...

4 of 13
quran exhibition in dehradun
यासर बताते हैं कि लाकेट और पाकेटनुमा छोटी कुरानो को खुर्दबीन के शीशे की मदद से पढ़ा जाता है। ढाई टन की कुरान में 611 पेज है जबकि एक पेज चार किलो का है।
विज्ञापन

रमजान के पाक मौके पर देखिए पूरी दुनिया के कुरान, तस्वीरें...

5 of 13
quran exhibition in dehradun
इसके अलावा पीतल पर लिखी 13 किलोग्राम की कुरान भी है। पवित्र कुरान को हर समाज के लोगों तक पहुंचाने को देश और दुनिया की हर भाषा में कुरान का अनुवाद किया गया है। प्रदर्शनी में कन्नड़, मलयालम, गुरुमुखी, पंजाबी उड़िया जैसी भारतीय भाषाओं के अलावा जापानी, टर्किश, चाइनीज, फिलिप, वियतनामी, आइसलैंडिक, पर्शियन, अंग्रेजी, मलेशियन, फ्रेंच आदि भाषाओं में कुरान पाक का अनुवाद मौजूद है।
विज्ञापन

रमजान के पाक मौके पर देखिए पूरी दुनिया के कुरान, तस्वीरें...

6 of 13
quran exhibition in dehradun
प्रदर्शनी में मौजूद डिजीटल पेन युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस पेन के माध्यम से कुरान को छूकर किसी भी भाषा में कलाम पाक को सुना जा सकता है। जिस लाइन या रुकी पर टच करेगे। पेन उसी लाइन को पढ़ना शुरू कर देगा। इसमे कुरान के तर्जुमे का भी ऑप्शन है।
विज्ञापन

रमजान के पाक मौके पर देखिए पूरी दुनिया भर की कुरान, तस्वीरें...

7 of 13
quran exhibition in dehradun
इसके अलावा लेपटाप, आई पेड में भी कलाम पाक मौजूद है। इनके स्टालो पर युवाओं की भीड़ हटने का नाम नहीं ले रही है। प्रदर्शनी में पौने दो ग्राम लाकुटनुमा कुरान से लेकर ढ़ाई टन की लकडी की कुरान मौजूद है।

रमजान के पाक मौके पर देखिए पूरी दुनिया भर की कुरान, तस्वीरें...

8 of 13
quran exhibition in dehradun
​प्रदर्शनी में सोने और चांदी से लिखे कई कुरान माजूद है। उनके पन्नो की चमक खुद ब खुद वहां आने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

रमजान के पाक मौके पर देखिए पूरी दुनिया भर की कुरान, तस्वीरें...

9 of 13
quran exhibition in dehradun
मुगल बादशाह औरगंजेब से लेकर इराक के बादशाह सद्दाम हुसैन सहित मलेशिया, कुवैत, ईरान, ओमान, सूडान, लिबिया आदि मुल्कों के बादशाहों द्वारा लिखी गई और छपवाई गई कुरआन का प्रदर्शनी में दीदार किया जा सकता है।

रमजान के पाक मौके पर देखिए पूरी दुनिया भर की कुरान, तस्वीरें...

10 of 13
quran exhibition in dehradun
प्रदर्शनी में रखा सोने के तारों से सिला काबा का गिलाफ और सात फीट लंबी व पांच फीट चौड़ी कुरान भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी है। इन स्टाल पर लोगों की भीड़ देखते ही बनती है।

रमजान के पाक मौके पर देखिए पूरी दुनिया भर की कुरान, तस्वीरें...

11 of 13
quran exhibition in dehradun
वहीं दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपी में कुरान भी प्रदर्शनी में मौजूद है।

रमजान के पाक मौके पर देखिए पूरी दुनिया भर की कुरान, तस्वीरें...

12 of 13
quran exhibition in dehradun
प्रदर्शनी के आयोजक डा. एस फारुख के बेटे सैय्यद मोहम्मद यासर बताते है कि उनके अब्बा ने अपने अब्बा, दादा, परदादा के कई सौ साल पुराने कुरान पाक को भी बड़ी संजीदगी से संजो कर रखा है।
विज्ञापन

रमजान के पाक मौके पर देखिए पूरी दुनिया भर की कुरान, तस्वीरें...

13 of 13
quran exhibition in dehradun
ऐसे ही दर्जनों कुरान पाक की प्रदर्शनी लगाई गई। उन्होंने बताया कि उनके अब्बा को जहां भी कोई धर्म से जुडी चीज मिलती है, उसको वे संजो कर रख लेते है।

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें