फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में फटा बादल, देखें तस्वीरें

Sun, 19 Jun 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
1 of 6
cloudburst in karnaprayag - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में शनिवार देर रात बादल फटने से कोहराम मच गया। कर्णप्रयाग व सिमली के बीच पाडुली राडखी में बादल फटने से कर्णप्रयाग नैनीताल हाईवे बंद हो गया। जिसे रविवार को खोल दिया गया। वहीं मूसलाधार बारिश से कर्णप्रयाग ब्लॉक के लंगासू क्षेत्र में तबाही आ गया। जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पहुँच मार्ग ध्वस्त हो गया। कई आवासीय मकानों में मलबा घुस गया। धल, कंचुला, स्वर्का, धोंथला गांवों की पेयजल लाईने क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में फटा बादल, खेत बहे, घरों में घुसा मलबा

2 of 6
cloudburst in karnaprayag
सोनला-शिलांगी-मैंखुरा और धरडुंग्री- मैंखुरा मोटर मार्ग बंद हो गए और धल गांव में कई नाली खेत मलबे से पट गए। शनिवार रात्रि की बारिश से तल्ला दशोली, कपीरी और चांदपुर पट्टी के दो दर्जन से अधिक गांवों में कहर बनकर बरसी। गांवों को तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पेयजल लाइनें, रास्ते, खेत, पैदल पुलियाएं, बिजली की लाइनें बारिश में बह गई। जबकि नैनीताल हाईवे पर बना एक ढाबा, पांच से अधिक आवासीय मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में फटा बादल, खेत बहे, घरों में घुसा मलबा

3 of 6
cloudburst in karnaprayag
घटना की जानकारी होने पर तहसील प्रशासन ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर नुकसान का जायजा लिया। शनिवार रात्रि को तल्ला दशोली के धल, कांचुला, स्वर्का गांवों के गदेरे तेज बारिश से उफान पर आ गए। ग्राम प्रधान किरन देवी, ग्रामीण दिग्पाल सिंह, दिनेश नगवाल, बसंती डिमरी, गबर सिंह, शिशुपाल सिंह, महिला मंगल दल उपाध्यक्ष ममता देवी, किशोरी प्रसाद, इंद्र सिंह आदि ने बताया कि रात्रि में हुई बारिश से तल्ला धल, खलधार, मल्ला धल, कांचुला और स्वर्का की पेयजल लाइनें और स्रोत मलबे से क्षतिग्रस्त हो गई।

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में फटा बादल, खेत बहे, घरों में घुसा मलबा

4 of 6
cloudburst in karnaprayag
साथ ही कई खेत मलबे में दब गए। मैखुरा के प्रधान राकेश लाल ने बताया कि गांव में एक पैदल पुलिया सहित कई रास्ते और पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त है। बणसोली गांव में भी बारिश से नुकसान की सूचना है। चमाली में बीना देवी का मकान और सिंचाई की नहरें क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। उत्तरों गांव की प्रधान रेखा नेगी और व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र का पंहुच मार्ग पूरी तरह बह गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में फटा बादल, खेत बहे, घरों में घुसा मलबा

5 of 6
cloudburst in karnaprayag
जबकि रमेश लाल, ताजवर सिंह राणा, चक्रधर प्रसाद के मकान भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सिमली के पाडली में नरेंद्र सिंह का ढाबा बारिश में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसमें रखा सामान भी दब गया है। वहीं सिमली में बीना देवी का मकान भी भूस्खलन की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में फटा बादल, खेत बहे, घरों में घुसा मलबा

6 of 6
cloudburst in karnaprayag
कनखुल तल्ला में जिठांई देवी के मंदिर में मलबे से नुकसान हो गया है। यही नहीं दलबीर, पुष्कर, कमला देवी, शशि देवी, हरेंद्र सिंह के खेत और गोशालाएं मलबे की चपेट में आ गए हैं। इधर एसडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि सूचना पर तहसीलदार विपिन चंद्र पंत सहित अन्य कर्मियों को प्रभावित इलाकों में नुकसान का जायजा लेने तथा आपदा राहत कार्यों के लिए भेज दिया गया है।

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें