फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन हो जाएगा दुनिया का अंत, यहां छिपा है इसके पीछे का रहस्य!

Mon, 29 Jan 2018 08:55 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
world
ऐसा माना जाता है कि इस दिन दुनिया का अंत हो जाएगा। अमर उजाला अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं दे रहा लेकिन अगर इन तथ्यों को मानें तो यह बात सच साबित हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 7
patal bhubaneswar cave
उत्तराखंड में ऐसे अनेक प्राचीन मंदिर तथा दर्शनीय स्थान हैं जिनके साथ अध्यात्म और महत्वपूर्ण घटनाओं के अध्याय जुड़े हैं।  कुमाऊं मंडल के गंगोलीहाट में स्थित एक प्राचीन गुफा के बारे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि इस गुफा में प्रलय का रहस्य छिपा है।
विज्ञापन

3 of 7
patal bhubaneswar cave
गुफा का नाम पाताल भुवनेश्वरी है।  यहां तेतीस करोड़ देवी-देवताओं की मूर्तिया प्रतिष्ठित हैं। गुफ़ा में मौजूद मंदिर भगवान शिव का है। कहा जाता है कि ब्रह्मा स्वर्ग के दूसरे देवताओं के साथ यहां शिव अराधना के लिए आते हैं। मंदिर के अंदर संकरे पानी की धारा से होते हुए गुफ़ा में जाना होता है।

4 of 7
पाताल भ्‍ाुवनेश्‍वर
गुफा अपने आप में कई रहस्यमयी तत्थों को समेटे हुए है। यहां का सबसे रोचक रहस्य संसार में प्रलय की घटना से जुड़ा है। गुफा में चार खंभे लगे हुए हैं। ये सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलियुग के प्रतीक हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Patal bhuvaneshwar
प्रथम तीन युगों को दर्शाने वाले खंभों का आकार समान है लेकिन कलियुग का खंभा सबसे लंबा है। इस खंभे के ऊपर एक पिंड भी नीचे लटक रहा है। मान्यता है कि यह पिंड प्रत्येक 7 करोड़ वर्षों में 1 इंच बढ़ता है।
विज्ञापन

6 of 7
पाताल भ्‍ाुवनेश्‍वर
यह सिलसिला हमेशा जारी रहेगा ओर जिस दिन कलियुग के खंभे और पिंड का मिलन हो जाएगा, उसी क्षण प्रलय आ जाएगी। मुड़ी गरदन वाला गरुड़ एक कुण्ड के ऊपर बैठा दिखई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पाताल भ्‍ाुवनेश्‍वर
माना जाता है कि शिवजी ने इस कुण्ड को अपने नागों के पानी पीने के लिये बनाया था। इसकी देखरेख गरुड़ के हाथ में थी। लेकिन जब गरुड़ ने ही इस कुण्ड से पानी पीने की कोशिश की तो शिवजी ने गुस्से में उसकी गरदन मोड़ दी।

(अमर उजाला इन तथ्यों की तस्दीक नहीं करता है। यह केवल मान्यताओं के आधार पर पेश किए गए हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें