फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Photography Day 2021: बदल गए उत्तराखंड के प्रसिद्ध स्थल, तस्वीरों में देखें सालों पहले कैसी दिखती थी आपकी पसंदीदा जगह

Thu, 19 Aug 2021 05:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
विश्व फोटोग्राफी दिवस 2021 - फोटो : फाइल फोटो
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आज अमर उजाला देहरादून आपको पुरानी यादों में ले जा रहा है। अमर उजाला राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों की बेहद पुरानी तस्वीरें आपके लिए लेकर आया है। जिसमें आप देखेंगे कि सालों पहले आपकी पंसदीदा जगह कैसी दिखती थी। बता दें कि विश्व फोटोग्राफी दिवस उन लोगों को समर्पित होता है, जिन्होंने खास पलों को तस्वीरों में कैद कर उन्हें यादगार बना दिया। इसलिए अमर उजाला ने पाठकों के लिए खूबसूरत पहली की है।हर साल 19 अगस्त को पूरी दुनिया में 'वर्ल्ड फोटोग्राफी डे' 'विश्व फोटोग्राफी दिवस' मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों को समर्पित होता है, जिन्होंने खास पलों को तस्वीरों में कैद कर उन्हें हमेशा के लिए यादगार बना दिया है। एक समय था जब लोगों के पास कैमरा तक नहीं होता था। खासकर ग्रामीण इलाकों में लोग फोटो खिंचाने के लिए कई किलोमीटर दूर फोटो स्टूडियो में जाते थे। लेकिन आज हर लगभग हर इंसान के पास या तो कैमरा है या कैमरे वाला मोबाइल है। जिससे लोग आराम से कहीं भी कभी भी तस्वीरें खींच सकते हैं और उन्हें सहेज कर रख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ धाम 1950 में ऐसा दिखता था - फोटो : फाइल फोटो
दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं, जो फोटोग्राफी के शौकीन हैं और उन्होंने फोटोग्राफी को ही अपना करियर चुन लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
टिहरी झील की जगह पहले यहां पर पुराना टिहरी शहर हुआ करता था - फोटो : फाइल फोटो
खासतौर पर ऐसे ही लोगों के लिए और दुनियाभर के फोटोग्राफरों को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल ये दिवस मनाया जाता है। 

4 of 5
ऋषिकेश अब और तब - फोटो : फाइल फोटो
विश्व फोटोग्राफी दिवस का महत्व जागरूकता पैदा करना, विचारों को साझा करना और फोटोग्राफी के क्षेत्र में लोगों को आने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुड़की गंगनहर 75 साल पहले और अब - फोटो : फाइल फोटो
यह दिन न केवल उस व्यक्ति को याद करता है जिसने इस क्षेत्र में योगदान दिया है, बल्कि यह भविष्य की पीढ़ी को भी अपना कौशल दिखाने के लिए प्रेरित करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें