फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आशीर्वाद यात्रा: रुद्रपुर में किसानों ने केंद्रीय राज्यमंत्री को दिखाए काले झंडे, पुलिस से हुई नोकझोंक, तस्वीरें...

Wed, 18 Aug 2021 11:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 6
जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करते किसान - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के रुद्रपुर में केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री  बनने के बाद जन आशीर्वाद यात्रा के साथ पहली बार रुद्रपुर पहुंचे अजय भट्ट को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने अलग-अलग समूहों में बंटकर भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को काले झंडे दिखाए।  किसान तीन घंटे तक पुलिस से उलझते और उसको दौड़ाते रहे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर 59 किसानों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें दो घंटे बाद छोड़ा गया।

बुधवार सुबह 11 बजे तराई किसान संगठन, भाकियू टिकैत, भाकियू चढूनी, अखिल भारतीय किसान सभा सहित अन्य किसान संगठनों के लोग गदरपुर रोड स्थित ग्रीन पार्क के समीप काले झंडे और संगठन के झंडे लेकर एकत्र हुए। कुछ किसान पाम ग्रीन सिटी कॉलोनी और अन्य जगहों पर समूह में एकत्र थे।

वे कृषि कानूनों के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच करीब 12 बजे पुलिस ने पांच किसान नेता गुरसेवक सिंह, इमरान खान, मनजिंदर सिंह, विक्रम सिंह और जगरुप सिंह को हिरासत में लिया तो हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ किसानों की नोंकझोक भी हुई। किसानों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस को खूब भागदौड़ करनी पड़ी। 

पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जगह-जगह विरोध के लिए खड़े किसानों सलविंदर सिंह कलसी, साहब सिंह सेखो, अजविंदर सिंह, अमरदीप सिंह, मंदीप सिंह, संतोख सिंह सहित अन्य किसानों को जबरन पकड़कर बसों में डालना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करते किसान - फोटो : अमर उजाला
सोनिया होटल के पास पहुंचे पूर्व विधायक नारायण पाल सहित 24 किसानों को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। किसान नेता गुरसेवक सिंह ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। किसान यह पूछने आए थे कि वाद कब पूरा होगा, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाए भाजपा के दबाव में उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करते किसान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सभी किसानों को हिरासत में लिया तो इसके बाद हाईवे से जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्री भट्ट के साथ कारों का काफिला गुजरा। लेकिन सामिया कालोनी के सामने भाकियू (चढूनी) के किसान काफिले को काले झंडे दिखाने में सफल रहे। एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए किसानों को छोड़ दिया गया है। 

4 of 6
जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करते किसान - फोटो : अमर उजाला
संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर ऊधमसिंह नगर के साथ ही रामपुर जिले से भी जनआशीर्वाद यात्रा का विरोध करने के लिए किसान पहुंचे थे। किसानों का विरोध थामने के लिए एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, एएसपी काशीपुर प्रमोद कुमार के साथ ही रुद्रपुर, ट्रांजिट कैंप, दिनेशपुर, पंतनगर, गदरपुर, केलाखेड़ा सहित अन्य थानों का पुलिस फोर्स भी पहुंचा था।  
विज्ञापन

5 of 6
जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करते किसान - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने किसानों की गिरफ्तारी शुरू की तो किसानों ने दौड़ लगा दी। कुछ किसान कारों में भी थे। पाम ग्रीन कॉलोनी के पास स्कार्पियो सवार किसानों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो केलाखेड़ा एसओ के पैर पर टायर चढ़ गया। इसके बाद आवेश में आए पुलिसकर्मियों ने कार पर डंडे मारकर उसमें सवार दोनों किसानों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करते किसान - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि किसानों ने कोई विरोध नहीं किया। किसान हमारे अपने हैं और मैं उनके बीच जाऊंगा और बैठूंगा। विपक्ष ने उनको गुमराह किया है। किसानों के हित में जितना कार्य मोदी सरकार ने किया है, उतना किसी ने नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें