फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर और ऑफिस में एक साथ निकल आए दुनिया के सबसे जहरीले चार सांप, देखिए क्या हुआ इसके बाद

Thu, 28 Sep 2017 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
snake
घर और ऑफ‌िस में एक साथ चार दुन‌िया में कोबरा से भी जहरीले चार सांप एक साथ न‌िकल आए। इन्हें देखते ही रेस्‍क्यू टीम के भी पसीने छूट गए। तस्वीरों में द‌िख क्या हुआ इसके बाद... 
विज्ञापन

2 of 5
snake
वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने बुधवार को आईपीएस कॉलोनी से देश का सबसे जहरीला चार फीट लंबा रसल वाइपर सांप पकड़ा। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों से तीन अन्य सांप रसल वाइपर भी पकड़े गए। चारों सांपों को राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
snake
रेस्क्यू टीम के प्रभारी रवि जोशी ने कहा कि सुबह नौ बजे 108 के माध्यम से आईपीएस कॉलोनी में सांप होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर जाकर कुछ देर की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। सांप प्रोफेसर अधिराज कुमार के घर में सीढ़ियों के नीचे छिपा था। 

4 of 5
cobra
इसके अलावा सहस्त्रधारा रोड में टचवुड स्कूल के पास और आईटी पार्क स्थित स्वास्थ्य महानिदेशालय के ऑफिस से भी रसल वाइपर पकड़ा। टीम प्रभारी के मुताबिक, अलग-अलग स्थानों से चार रसल वाइपर पकड़े गए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, रसल वाइपर देश के सभी सांपों में सबसे विषैला माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cobra rescue
करैत के बाद रसल वाइपर सांप को हर साल होने वाली हजारों मौतों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। चार फीट की औसत लंबाई के साथ रसल वाइपर देश के चार सबसे खतरनाक  जहरीले सांपों में सबसे छोटा, लेकिन सबसे खतरनाक है। यह अक्सर घने और अंधेरे जंगलों में पाया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें