फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: रोमांच से भरा है दुनिया का ये सबसे खतरनाक रास्ता, देखकर सांसे थम जाएंगी

Thu, 28 Sep 2017 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 7
Gartangli
विश्व पर्यटन दिवस पर आज अमर उजाला आपको देश के सबसे खतरनाक लेक‌िन रोमांच से भरे रास्ते के बारे में बताएगा। ज‌ितना खतरनाक ये रास्ता है उतरा ही द‌िल दहला देने वाला इसका इत‌िहास है। यकीनन, तस्वीरें देखकर आपकी सांसें थम जाएगी।
विज्ञापन

2 of 7
Gartangli
देश के कुछ चुनिंदा पर्यटकों को गर्तांगली के भ्रमण का सुनहरा मौका मिला है। वर्ष 1962 भारत चीन युद्ध के बाद ये पहला मौका होगा, जब पर्यटक इस अद्भुत स्थान पर जा सकेंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
Gartangli
दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान करीब 50 पर्यटकों का यह दल गर्तांगली के अलावा नेलांग वैली का भी भ्रमण करेगा। टूर का सबसे खास हिस्सा पहाड़ पर बना लकड़ी का पुल होगा, जिसे कभी व्यापार मार्ग के तौर पर प्रयोग किया जाता था।

4 of 7
Gartangli
बुधवार को डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव व अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डा. स्वराज विद्वान ने संयुक्त रूप से पर्यटक दल को नेलांग घाटी के लिए रवाना किया। दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से आए पर्यटकों का यह दल दो दिन तक नेलांग घाटी में रहेगा, जिसके पहले दिन वो गर्तांगली व दूसरे दिन नेलांग का भ्रमण करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
Gartangli
डीएम ने कहा कि टूर के दौरान पर्यटक नेलांग घाटी के नैसर्गिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने के साथ ही, अनोखे गर्तांगली मार्ग को भी देखेंगे। पेशवार के पठानों की ओर से बनाया गया यह लकड़ी का पुल, किसी दौर में भारत तिब्बत व्यापार का मुख्य मार्ग हुआ करता था। 
विज्ञापन

6 of 7
Gartangli
युद्ध के बाद इसे बंद कर दिया गया था। जिला प्रशासन की ओर से वाइल्ड लाइफ बोर्ड से विशेष अनुमति लेकर एक दिन के लिए यह मार्ग खोला गया है, जिसका उद्देश्य नेलांग घाटी में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देना है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मार्ग का मरम्मतीकरण का कार्य भी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Gartangli
भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट आने व राज्य वाइड लाइफ बोर्ड की स्वीकृति के बाद यह मार्ग आम जन के लिए भी खोल दिया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुखविंदर सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी भगवती प्रसाद टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें