फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः आबादी से जंगल की ओर जा रहे थे जंगली हाथी, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, तस्वीरें...

Fri, 19 Apr 2019 09:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 8
अमर उजाला
हरिद्वार रेंज में शुक्रवार तड़के जमालपुर-सीतापुर रेलवे फाटक के पास नंदा देवी एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो नर हाथियों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

2 of 8
अमर उजाला
आननफानन में अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। वहीं, हादसे की वजह से लक्सर-हरिद्वार के बीच ट्रेनों का संचालन भी काफी देर तक बाधित रहा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच में अगर रेलवे की लापरवाही पाई गई तो लोको पायलट के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 8
अमर उजाला
देर शाम तक हाथियों का पोस्टमार्टम किया जा रहा था। श्यामपुर की ओर जंगल से अक्सर हाथियों का झुंड जमालपुर-सीतापुर की आबादी क्षेत्र में आता रहता है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात भी हाथियों का एक झुंड जंगल से जमालपुर-सीतापुर के नजदीक गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर में रेलवे ट्रैक के पास बांस की पत्तियां खाने आया था। 

4 of 8
अमर उजाला
शुक्रवार तड़के करीब चार बजे हाथियों का झुंड जंगल की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान दिल्ली से हरिद्वार की तरफ आ रही नंदा देवी एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो नर हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 8
अमर उजाला
हाथियों की चिंघाड़ने की आवाज सुन गुरुकुल महाविद्यालय के चौकीदार को जब हादसे का पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी महाविद्यालय परिसर में ठहरे हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद को दी। 
विज्ञापन

6 of 8
अमर उजाला
विधायक ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हरिद्वार वन प्रभाग के डीएफओ आकाश वर्मा और रेंजर दिनेश नौडियाल मौके पर पहुंचे। डीएफओ आकाश वर्मा ने बताया कि नर हाथियों की उम्र लगभग 15 वर्ष है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद यदि रेलवे विभाग की कोई कमी पाई जाती है तो लोको पायलट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन

7 of 8
अमर उजाला
देहरादून आ रही नंदा देवी एक्सप्रेस की चपेट में आकर दोनों नर हाथी कई मीटर तक पटरी पर घिसटते चले गए। हादसे में एक नर हाथी का दांत हवा में उड़ गया और सूंड़ भी कट गई। जबकि दूसरे हाथी के शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोर्टें आइं। वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल के आसपास काफी देर मशक्कत कर टूटे दांत को ढूंढा।
विज्ञापन

8 of 8
अमर उजाला
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद भी घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। उन्होंने घटना के लिए वन विभाग को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि विभाग जंगली जानवरों की आबादी की तरफ आवाजाही को नहीं रोक पाया है। हाथी आए दिन जंगल से आबादी की तरफ आते हैं और इस दौरान उन्हें रेल ट्रैक पार करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें