फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्या बताना चाहते थे रोहित शेखर! मौत से पहले किया कई लोगों को फोन...

Fri, 19 Apr 2019 06:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
रोहित शेखर तिवारी और उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे स्व. नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की अचानक हुई मौत से हर कोई स्तब्ध है। लेकिन उनकी मौत के बाद एक बड़ा सवाल उठ रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 8
एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी का निधन (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
16 अप्रैल को दिल्ली स्थित उनके आवास पर रोहित की अचानक मौत हो गई थी। मौत से पहले उन्होंने कई पत्रकारों को फोन किया था। हालांकि पत्रकार रोहित का फोन रिसीव नहीं कर सके।

मौत से 5 दिन पहले ही बजरंगबली के इस धाम आए थे रोहित शेखर, जाहिर की थी अपनी ये इच्छा
विज्ञापन

3 of 8
रोहित शेखर तिवारी (फाइल फोटो)
वहीं उन्होंने अपनी भाभी कुमकुम को भी 16 अप्रैल को सुबह सवा चार बजे फोन किया था। लेकिन वह भी किसी कारण से फोन नहीं उठा पाईं। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि रोहित मौत से पहले कोई बात बताना चाह रहे थे। उज्ज्वला के भतीजे राजीव उर्फ पप्पू भईया और उनकी पत्नी कुमकुम दिल्ली में रोहित शेखर के साथ रहते हैं।

4 of 8
फाइल फोटो
रोहित के निधन के तीन दिन बाद भी उनकी मौत के कारणों से पर्दा नहीं उठ पाया है। इससे आशंका जताई जा रही है कि रोहित की मौत के पीछे कोई रहस्य हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 8
फाइल फोटो
बता दें कि पिछले साल ही रोहित के पिता एनडी तिवारी का भी लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। उससे पहले अप्रैल में रोहित की सगाई मध्यप्रदेश की अपूर्वा शुक्ला से हुई थी। रोहित और अपूर्वा की सगाई रोहित के दिल्ली स्थित आवास पर हुई थी। वहीं मई 2018 में रोहित और अपूर्वा की शादी हुई थी।
विज्ञापन

6 of 8
रोहित शेखर का परिवार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
शादी के बाद रोहित और अपूर्वा पिता का आशीर्वाद लेने के लिए अस्पताल गए थे। वहीं 18 अक्टूबर को रोहित शेखर ने अस्पताल में ही पिता का जन्मदिन मनाया था, जिस दिन उनका निधन हो गया था। रोहित ने जनवरी 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। 
विज्ञापन

7 of 8
वोट डालने के लिए अपनी मां के साथ हल्द्वानी गए थे रोहित - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
रोहित तिवारी परिवार के साथ सोमवार को उत्तराखंड से दिल्ली लौटा था। वे उत्तराखंड वोट डालने गए थे। रोहित व उसकी पत्नी और नौकर एक कार में थे, जबकि मां उज्जवला अलग कार में थी। रात करीब साढ़े नौ बजे वे लोग दिल्ली पहुंचे थे। खाना खाकर रात करीब 11:30 रोहित सो गया था। रात सुबह देर से उठता था इसलिए कोई उसे जगाता नहीं था। रोहित एक से दो बजे के बीच जग जाता था।
विज्ञापन

8 of 8
फाइल फोटो
जब वह जगा नहीं तो पत्नी के कहने पर नौकर गोलू रोहित को जगाने गया। रोहित बेसुध पड़ा था। उसकी नाक से खून निकल रहा था और तकिए पर पड़े खून के धब्बे सूख से गए थे। गोलू ने ये जानकारी परिवार के लोगों को दी। एंबुलेंस बुलाकर रोहित को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें