पत्नी ने उतारा पति के सिर चढ़ा इश्क का भूत, तस्वीरों में देखें एक पत्नी का बदला
Wed, 21 Sep 2016 08:06 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
fight
दूसरी महिला के साथ पति के प्रेम प्रसंग से नाराज पत्नी ने अपने पति को चप्पल और डंडे से पिटाई कर दी। तस्वीरों में देखें एक पत्नी का बदला...
fight
पति पत्नी का ड्रामा देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
fight
मामला नैनीताल रोड का है। जहां जगतपुरा में रहने वाला यह व्यक्ति पान की दुकान चलाता है।
fight
दो साल पहले उसका प्रेम विवाह हुआ था। दंपत्ति काफी समय से जगतपुरा में किराए पर रह रहा था।
fight
बताया गया कि उक्त व्यक्ति का किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसकी भनक उसकी पत्ती को कई दिन पहले लग चुकी थी।
fight
प्रेमिका से मिलने के लिए पिछले दो-तीन दिन से उक्त दुकानदार घर नहीं जा रहा था।
fight
उधर, किसी ने इस बात की सूचना महिला को दे दी कि उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ रात बिताता है।
fight
पति के प्रेम प्रसंग से महिला आग-बबूला हो गई और रविवार को पति की दुकान पर आ धमकी।
fight
महिला ने सरेआम पति का कॉलर पकड़कर उसकी धुनाई शुरू कर दी। पहले चप्पल और फिर डंडे से महिला ने अपने पति को खूब पीटा।
fight
पति बार-बार हाथ जोड़कर पत्नी से माफी मांगता रहा, लेकिन पत्नी गाली गलौच करते हुए काफी देर तक पति को पीटती रही।