प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रात: 9.28 बजे केदारनाथ मंदिर के परिसर में पहुंचे और प्रात: 9.31 बजे प्रथम भक्त के तौर पर मंदिर में प्रवेश किया। इस दौरान मंदिर में प्रवेश करते ही पीएम मोदी ने क्या कहा जानिए...
विज्ञापन
2 of 7
pm modi
यह पहला मौका है, जब देश का कोई प्रधानमंत्री केदारनाथ के कपाट खुलने पर धाम पहुंचे हो। मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने मोदी को पूजा का संकल्प दिलाया। प्रधानमंत्री ने भगवान आशुतोष की रुद्राभिषेक पूजा की।
विज्ञापन
3 of 7
pm modi
करीब 30 मिनट की पूजा के दौरान भगवान शिव के साथ अग्नि, इंद्र और धरती माता का विशेष आह्वान कर प्रधानमंत्री ने क्षेत्र, राज्य और भारतवर्ष की सुख-समृद्धि की कामना की।
4 of 7
pm modi
मंदिर में प्रवेश करते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केदारनाथ दिव्य धाम है। भगवान शिव के इस धाम में आकर मन को शांति मिलती है। कपाटोद्घाटन के मौके पर धाम के दर्शन कर वह स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
pm modi
मंदिर में प्रधानमंत्री को रुद्राभिषेक कराने वाले धाम के मुख्य पुजारी बालेश लिंग ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पूजा के बाद यह बातें कही।
विज्ञापन
6 of 7
pm modi
प्रधानमंत्री ने उन्हें बताया कि वे पूर्व में जब इस क्षेत्र में आए थे, तब उन्होंने यहां साधना की थी और वह मंदिर में दर्शन को आते थे।
मंदिर में आम श्रद्धालुओं ने प्रात: 10.40 बजे से बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर से वैली ब्रिज तक मार्ग के दोनों तरफ भक्तों की भीड़ जुटी रही।