फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मकान ढहने से मलबे में जिंदा दफन हुई महिला, तस्वीरों में देखें बारिश ने मचाई कैसी तबाही

Thu, 22 Sep 2022 03:15 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

 Uttarakhand Weather Update: मकान ढहने से मलबे में जिंदा दफन हुई महिला, तस्वीरों में देखें बारिश ने मचाई कैसी तबाही
विज्ञापन
1 of 7
बारिश ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच बुधवार रात हुई बारिश तबाही लेकर आई। उत्तरकाशी चिन्यालीसौड में ग्राम कुमराडा के मुंडरा थोला तोक में एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त होने से  भडडू देवी पत्नी जुरूलाल उम्र 75 की मलबे में दबने से मौत हो गई। 

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग फाटा के समीप तरसाली में भारी मलबा आने से बाधित हो गया है, जिस कारण वाहनों की दो तरफा लंबी कतार लग गई है। प्रशासन और पुलिस द्वारा केदारनाथ यात्रा के यात्रियों को नजदीकी स्थानों पर रूकने के लिए कहा जा रहा है। बुधवार देर शाम को हुई तेज बारिश से लगभग छह बजे हाईवे तरसाली के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, बोल्डर और पेड़ों के गिरने से बंद हो गया। इस दौरान एनएच द्वारा मलबा सफाई का प्रयास किया गया। लेकिन लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी से गिर रहे टनों मलबा के बीच अंधेरा होने से हाईवे खोलना अभी संभव नहीं है।

पुलिस के अनुसार, मौसम ठीक रहा तो बृहस्पतिवार को राजमार्ग को बहाल किया जा सकता है। इसलिए, केदारनाथ जाने वाले व दर्शन कर लौटने वाले यात्रियों को नजदीकी स्थानों पर रुकने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि के साथ काकड़ागाड़ में भी यात्रियों को हाईवे बंद होने के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिससे वह वहीं रूक जाएं। साथ ही जिन यात्रियों के गुप्तकाशी में होटल, रेस्टोरेंट में बुकिंग हैं, उन्हें जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
मकान ढहने से मलबे में दफन हुई महिला। - फोटो : अमर उजाला
इधर, भीरी में भी बारिश के चलते भूस्खलन जोन सक्रिय होने से हाईवे दिनभर में कई बार बाधित होता रहा। वहीं, काकड़ागाड़ से गुप्तकाशी के बीच भी सड़क बदहाल होने से जाम लगता रहा, जिस कारण यात्रियों व स्थानीय लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन

3 of 7
जलभराव - फोटो : अमर उजाला
रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राजमार्ग तरसाली में अब भी अवरुद्ध चल रहा है। पहाड़ी से भारी मलबा, बोल्डर और पेड़ टूटकर गिर रहे हैं। क्षेत्र में रुक रुककर हो रही बारिश के कारण मलबा सफाई में दिक्कत आ रही है। 

4 of 7
हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला
उधर, कोटद्वार में जलभराव से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं देहरादून में शिवपुरी, बंजारावाला में सड़कें दलदल में तब्दील हो गई है। सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही एक गाड़ी यहां फंस गई। जिसके चलते यहां बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन

5 of 7
बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई थी। देर शाम गंगोत्री हाईवे हेल्गूगाड़ के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण बंद हो गया।वहीं, यमुनोत्री हाईवे भी रानाचट्टी में भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया। 
विज्ञापन

6 of 7
जलभराव - फोटो : अमर उजाला
रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में डाट पुलिया के समीप नया बस अड्डा मार्ग पर पहाड़ी से भारी बोल्डर व मलबा गिरा, जिससे पांच घंटे यातायात बंद रहा। साथ ही सुरक्षा के चलते पुलिस ने मार्ग से पैदल आवाजाही को भी कुछ देरे के लिए रोका।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जलभराव - फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके चलते हाईवे खोलने में परेशानी आ रही है। तड़के करीब पांच बजे पुनाड़ स्थित महादेव मंदिर के पीछे की तरफ से भारी भूस्खलन से बोल्डर सीधे नया बस अड्डा मार्ग पर जा गिरे। बोल्डरों से नए बस अड्डे के मार्ग किनारे निर्मित नगर पालिका के शौचालय को भी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather:
Next
AU ऐप में पढ़ें