फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात मूसलाधार बारिश के बाद तालाब बनीं देहरादून की सड़कें, घरों में कमर तक भरा पानी, तस्वीरें...

Sun, 16 Aug 2020 02:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में शनिवार रात हुई भारी बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। सड़कों पर पानी नदी की रफ्तार से बहता नजर आया। करीब तीन घंटे तक हुई बारिश से शहर का ऐसा हाल देख लोग सहम गए। वहीं, घरों और दुकानों में भी करीब तीन फीट तक पानी भर गया। 
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद घंटाघर के आसपास, रायपुर, राजपुर, आइएसबीटी, पटेल नगर, खुड़बड़ा, लक्खीबाग, टीएचडीसी देहराखास, पामसिटी, बंजारावाला, मोथरोवाला और कारगी चौक के आसपास के तमाम इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
देहराखास टीएचडीसी कॉलोनी के ब्लॉक नम्बर 59 में सड़क पर खड़ीं बाइकों के ऊपर से होकर पानी बहने लगा। जबकि कारें भी आधी-आधी पानी में डूब गईं। वहीं लोगों के घरों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। 

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
जलभराव के कारण लोगों के घरों और दुकानों में फर्नीचर के अलावा अन्य सामान भी खराब हो गया। अचानक से घरों में पानी भरने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पानी इतनी जल्दी घरों में घुसा की कई जगह तो लोगों को सामान संभालने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, लालपुल से कारगी चौक जाने वाली सड़क पर ब्लेसिंग फार्म के पास इतना पानी था कि बाइक सवार बहने से बचे। इसके बाद से ही सड़क पर आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है। 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मूसलाधार बारिश से रिस्पना और बिंदाल नदी उफान पर आ गई। कई जगह इनसे सटी बस्तियों में जलभराव होने से खतरा भी पैदा हो गया। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर मुनादी कराई और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
तेज बारिश के बाद बंजारावाला क्षेत्र के चांचक मोहल्ले के पास से गुजर रहे नाले में कार और स्कूटी तक बहकर आ गई। वहीं, कई जगह पार्किंग में खड़ी कारें भी तैरती नजर आईं।  

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
बारिश रुकने और पानी उतरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन लोगों में डर बना रहा कि कहीं पानी दोबारा न भर जाए। इसके चलते लोगों ने जागकर रात काटी। सुबह होते ही लोग घरों की सफाई करते नजर आए। 
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, देहरादून के कोविड अस्पताल, दून मेडिकल कॉलेज में भी पानी भर गया। पानी अस्पताल के आईसीयू में भरा। पानी बढ़ता देख अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने तुंरत मरीज को दूसरे आईसीयू में शिफ्ट किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें