उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरिद्वार में बैलगाड़ी पर बैठकर तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : फेसबुक
शनिवार सुबह पूर्व सीएम हरीश रावत हरिद्वार के ढंडेरा पहुंचे और यहां से तिरंगा यात्रा शुरू की। तिरंगा यात्रा करीब चार किलोमीटर लंढोरा तक निकाली गई। इस दौरान उनके साथ बैल और बुग्गी पर कई कार्यकर्ता भी सवार हो गए।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : फेसबुक
वहीं, तिरंगा यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे की सड़क पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। इसके चलते यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई।
4 of 6
- फोटो : फेसबुक
पूर्व सीएम रावत ने कहा कि इस सड़क से हर रोज हजारों लोगों की आवाजाही होती है, लेकिन कई साल से सड़क की स्थिति खराब ही है। मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल होने के बावजूद सड़क का आज तक निर्माण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : फेसबुक
उन्होंने कहा कि केवल यही सड़क नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की सड़कों के हालात ऐसे ही हैं। सड़कों की बदहाल स्थिति से सड़क हादसे भी होते हैं। सरकार को इस स्थिति के लिए जवाब देना चाहिए।
तिरंगा यात्रा में विधायक ममता राकेश, हाजी फुरकान अहमद, काजी निजामुद्दीन, उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील राठी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं, कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।