फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: अगले 24 घंटे भारी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, इन जगहों पर बारिश के साथ भूस्खलन की संभावना

Wed, 25 Jan 2023 07:59 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

भारी बारिश व बर्फबारी के मद्देनजर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी करने के साथ ही सरकार, शासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार में भी कही कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम, केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दून के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, में अगल चौबीस घंटे में कही कहीं भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते जहां देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में अगले चौबीस घंटे में भारी बारिश के साथ ही बर्फबारी की पूरी संभावना है।

विज्ञापन


वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार में भी कही कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी पूरी संभावना है। भारी बारिश व बर्फबारी के मद्देनजर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी करने के साथ ही सरकार, शासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक एक बार फिर पूरे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते के देहरादून , उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में अगले कहीं कहीं भारी बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार में भी कही कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को सतर्क रहने की जरूरत
उच्च हिमालई क्षेत्रों में बारिश के साथ ही बर्फबारी होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक शीतलहर की पूरी भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के मुताबिक पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी के चलते भूस्खलन , हिमस्खलन की भी पूरी संभावना है ऐसे में सरकार, शासन, जिला प्रशासन के अधिकारियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: एक्सप्रेस हाईवे समेत सभी बड़े प्रोजेक्टों के आसपास महंगी होगी जमीन, नए सर्किल रेट का प्रस्ताव तैयार

दूसरी ओर मौसम के बदले मिजाज के चलते पवतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सतपुली में 12.5 मिमी, कोटद्वार में 4.5 मिमी, थैलीसैंण में 4.5 मिमीी, लैंसडोन में 3.5 मिमी, देहरादून के रायवाला में 3.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें