उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार को बादल छाए रहे। डोईवाला, रायवाला, मसूरी, बडकोट, रुद्रप्रयाग, चमोली, श्रीनगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में भी शनिवार को बादल छाए रहे। देहरादून के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। जिससे ठंड में और इजाफा हो गया। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद दून में हल्की धूप निकल आई।