फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: उत्तराखंड के कई इलाकों में भीषण ठंड का अलर्ट, घना कोहरा और पाला बढ़ाएगा मुसीबत

Fri, 18 Dec 2020 10:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत कई इलाकों में शनिवार को भीषण ठंड पड़ने का अनुमान है। कई मैदानी इलाकों में शीत लहर चलने के साथ ही शीत दिवस (कोल्ड डे कंडीशन) भी रह सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने कई जगह प्रचंड शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को ठंड से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त ठंड पड़ रही है। कई जगह तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री तक कम है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहने का अनुमान जताया है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में ठंड बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यहां कोहरा बढ़ने का भी अनुमान है, इससे शनिवार को भी धूप कम ही देखने को मिलेगी। कई जगह शीत लहर चलने और कोल्ड डे कंडीशन रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि कोल्ड डे कंडीशन से लोगों की परेशानियों में इजाफा हो सकता है। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मैदानी क्षेत्रों में ज्यादातर जगह अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बने हुए हैं। बिक्रम सिंह के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच या अधिक डिग्री कम हो जाए तो उस स्थिति को शीत लहर कहा जाता है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच या अधिक डिग्री कम हो और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम हो उसे कोल्ड डे कंडिशन कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
winter, Cold - फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम होने पर भी शीत लहर रहती है। शीत लहर लंबी अवधि तक नहीं चलती जबकि शीत दिवस का प्रभाव लंबे समय तक रह सकता है। उन्होंने कहा कि शनिवार को मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ी क्षेत्रों में पाला बढ़ सकता है। रविवार से मौसम में कुछ सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें