फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: मनीष सिसोदिया बोले-नेताओं ने कुर्सी पाने या बचाने के लिए दिव्य भूमि को बनाया जमीन

Fri, 18 Dec 2020 09:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हरिद्वार में मां गंगा आरती करने के साथ शुक्रवार को अपने गढ़वाल दौरे का श्रीगणेश कर दिया। उन्होंने हरकी पैड़ी पर मां गंगा से 2022 में उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की प्रार्थना की। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड दिव्य भूमि है, लेकिन नेताओं और पार्टियों ने इसे कुर्सी पाने या फिर बचाने के लिए अपनी जमीन बना लिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही उत्तराखंड राज्य के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों के सपने पूरे किए जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं के बाद गढ़वाल मंडल के दौरे के लिए हरिद्वार की पावन धरती से शुरुआत करने वाले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शाम करीब पांच बजे हरकी पैड़ी पर गंगा आरती की। उन्होंने श्री गंगा सभा पदाधिकारियों और संतों से मुलाकात करने से पहले पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 2022 में उत्तराखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी की जीत के लिए मां गंगा के चरणों में प्रार्थना की है। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सिसोदिया ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड बेहद खूबसूरत है। मां गंगा के चरणों में दिव्य अनुभूति है। कैंची धाम आश्रम में भी ऐसी ही अनुभूति मिली थी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से वह ऊर्जा लेकर जा रहे हैं, ताकि 2022 में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में सरकार में आए। आम आदमी को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी जैसे बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराकर शहीदों के सपनों को पूरा किया जाएगा। इसके लिए आम आदमी पार्टी संकल्पित है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि किसान धरती मां के बेटे हैं। देश और दुनिया में इंसान कुछ भी खाता है उसे किसान ही उगाता है। सबको किसानों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर अगर देश के लाखों किसानों को लग रहा है उनके साथ कुछ गलत हो रहा तो सरकार को मान लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मनीष सिसोदिया गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचे। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डा. प्रणव पण्ड्या से मुलाकात कर आशीष एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान कार्यकर्ताओं से टोपियां उतरवा दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें