उत्तराखंड की अलकनंदा जल विद्युत परियोजना की नहर से रिसाव होने से श्रीनगर के सुरासू गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर कीर्तिनगर के एसडीएम दीपेंद्र नेगी और परियोजना निर्मात्री कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद नहर में पानी घटने पर रिसाव भी कम हो गया।
विज्ञापन
PICS: हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से गांव में पड़ी दरार, खतरा
2 of 5
330 मेगावाट की अलकनंदा जल विद्युत परियोजना की नहर (पावर चैनल) चौरास क्षेत्र से गुजर रही है। नहर में दरार है और लंबे से पानी के रिसाव की शिकायत है। मरम्मत के बाद भी रिसाव पूरी तरह नहीं रुक पाया है।
विज्ञापन
PICS: हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से गांव में पड़ी दरार, खतरा
3 of 5
बुधवार (6 मई) को परियोजना से छोड़ा गया पानी मंगसू गदेरे तक पहुंच गया। जब सुरासु गांव के लोगों ने नहर के पास जाकर देखा तो पाया कि वहां रिसाव हो रहा था। रिसाव से नहर के बाहर से लगाई गई मिट्टी भी धंस गई। उन्होंने इसकी सूचना एसडीएम और कंपनी प्रबंधन को दी।
PICS: हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से गांव में पड़ी दरार, खतरा
4 of 5
एसडीएम नेगी ने बताया कि नहर में पानी बढ़ने से यह समस्या हुई थी। कंपनी ने नहर में पानी का बहाव कम कर दिया है। अब रिसाव भी कम हो गया है।
PICS: हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से गांव में पड़ी दरार, खतरा
5 of 5
कंपनी के जन संपर्क अधिकारी वाईआर शर्मा ने बताया कि परियोजना का परीक्षण चल रहा है, लिहाजा नहर में पानी घटाया-बढ़ाया जा रहा है। नहर का लीकेज गांव में न जाए, इसके लिए नहर के किनारे ड्रेनेज बनाए गए हैं। लीकेज रोकने का काम चल रहा है, लेकिन कुछ लोगों ने काम नहीं करने दिया। संबंधित क्षेत्र में मरम्मत कार्य किया जाएगा।