आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाक का महामुकाबला होना है। टीम इंडिया की जीत के लिए पूरा भारत दुआ मांग रहा है। वहीं कैप्टन विराट कोहली के मामा संदीप भसीन ने भी भगवान शिव के इस धाम में आकर मुराद मांगी है।
विज्ञापन
2 of 6
lakhamandal
बता दें कि कोहली के मामला भसीन हाल ही में देहरादून जिले के जौनसार बावर में स्थित लाखामंडल में मत्था टेकने आए थे। इस दौरान उन्होंने मत्था टेककर आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की विजय की कामना की थी।
विज्ञापन
3 of 6
लाखामंडल
इस दौरान स्थानीय लोगों ने पारंपरिक रूप से ढोल बाजों के साथ भसीन व उनके परिवार का स्वागत किया था। लाखा मंडल में बने शिव मंदिर में पूजा करने के बाद भसीन अपने परिवार के साथ पांडवकालीन रहस्यमय सेरा गुफा देखने के लिए भी गए।
4 of 6
विराट कोहली और केदार जाधव
- फोटो : ICC
ग्रामीणों ने संदीप से आग्रह किया कि वह विराट को भी लाखामंडल के दर्शन कराएं। इसके बाद वह दिल्ली वापस लौट गए। भसीन परिवार ने मंदिर में करीब आधे घंटे तक विशेष अर्चना कर शिव ज्योर्तिलिंग में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
5 of 6
lakhamandal
संदीप का कहना था कि जौनसार बावर क्षेत्र के शिव मंदिर लाखामंडल और महासू मंदिर हनोल आने की लंबे समय से इच्छा थी। लाखामंडल में तो दर्शन हो गए, मगर हनोल के दर्शन की इच्छा बाकी है।
संदीप ने लाखामंडल मंदिर में विजिटर बुक में लिखा था कि यहां आकर आध्यात्मिक एवं आलौकिक अनुभूति का अहसास हुआ। उनका कहना है की भगवान शिव के धाम में आने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। टीम इंडिया भी जरूर चैंपियंस ट्रॉफी लेकर आएगी।