चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में एक तरफा मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से रौंद दिया। इस मुकाबले में कैसा रहा सट्टा बाजार का हाल, जानिए शुरू से आखिर तक
विज्ञापन
2 of 7
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : ICC
भारत-पाकिस्तान के फाइनल मुकाबले में भारत की हार के साथ सट्टा खेलने वालों को करोड़ों रुपये का चूना लगा। वहीं सटोरिये मालामाल हो गए।
विज्ञापन
3 of 7
शिखर धवन
- फोटो : ESPN
भारत-पाकिस्तान के फाइनल मैच में करोड़ों रुपये सट्टा कारोबार में दांव पर लगे थे। टॉस जीतने से लेकर हर खिलाड़ी और ओवर पर दांव लगा था। सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों के मुताबिक मैच शुरू होने से पहले पाकिस्तान टीम पर भाव तीन गुना था।
4 of 7
फखर जमान
- फोटो : ICC
यानी पाकिस्तान पर पांच सौ रुपये लगाने वालों को उसकी जीत पर 1500 रुपये की वापसी होनी थी। भारत की जीत पर पांच सौ के एक हजार का भाव था। पाकिस्तान की टीम की धुआंधार बल्लेबाजी के साथ उसका भाव भी भारत की टीम के बराबर पहुंच गया।
विज्ञापन
5 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : pti
भारत की शुरुआती बल्लेबाजी लड़खड़ाने से टीम इंडिया की जीत की संभावना के साथ सट्टा बाजार का रुख भी बदल गया। सट्टा कारोबारियों के मुताबिक भारतीय टीम का पहला विकेट गिरते ही पाकिस्तान की टीम फेवरेट हो गई।
विज्ञापन
6 of 7
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
- फोटो : ICC
तीन विकेट गिरने तक भारत का भाव चार गुना पहुंच गया। यानी भारत की टीम पर पांच सौ रुपये लगाने पर उसके जीतने पर दो हजार की वापसी पर दांव लगने लगा।
पांचवां विकेट गिरते ही सट्टा पर दांव लगना बंद हो गया। सट्टा कारोबारियों के मुताबिक भारत की हार से सटोरिये मालामाल हुए हैं। सट्टा खेलने वालों का करोड़ों रुपये चूना लगा है।