सलाम: गोमाता की जान बचाने को किया गजब काम, पहाड़ पर बना डाला रास्ता
Wed, 05 Oct 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)
villagers save cow
- फोटो : AmarUjala
टिहरी के कंडीसौड़ क्षेत्र स्थित गांव के समीप खाई में गिरी गाय को खाई से निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने दो दिन तक जुटकर पहाड़ पर रास्ता बना डाला।
villagers save cow
- फोटो : AmarUjala
करीब चार दिन पहले कोटीगांव के समीप एक गाय खाई में गिर गई थी। पता चलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन गाय को निकालने के लिए रास्ता नहीं था।
villagers save cow
- फोटो : AmarUjala
इसके बाद लोगों ने दो दिनों तक श्रमदान कर खाई से पहाड़ी तक रास्ता बनाया। इसके बाद गाय को मंगलवार को सुरक्षित खाई से निकाला।
villagers save cow
- फोटो : AmarUjala
बताया गया कि गाय चोटिल है, जिसका उपचार किया जा रहा है।
villagers save cow
- फोटो : AmarUjala
श्रमदान में हुकम सिंह राणा, अनिल बागड़ी, गंभीर सिंह जड़धारी, भरत कुमार, संजय लाल, ओम प्रकाश, लक्ष्मण, जगदीश, विनोद, सुशीला देवी आदि ने सहयोग किया।