फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर: मुठभेड़ से लेकर एनकाउंटर तक गूगल ट्रेंड पर छाया रहा विकास दुबे, छह राज्यों में हुआ सबसे ज्यादा सर्च

Sat, 11 Jul 2020 12:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
कानपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से गिरफ्तारी और कथित मुठभेड़ में मारे जाने तक गैंगस्टर विकास दुबे गूगल ट्रेंड पर छाया रहा। पिछले एक सप्ताह में लोगों ने उसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए गूगल पर सबसे अधिक सर्च किया है। यूपी ही नहीं हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों के लोग उसके बारे में पल-पल की जानकारी जानने के लिए सर्च करते रहे हैं। आस-पास के छह प्रदेशों में विकास दुबे को सर्च करने में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
गूगल ट्रेंड के आंकड़ों के अनुसार, कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे को देशभर के लोगों ने सर्च किया। विकास दुबे का आपराधिक इतिहास जानने से लेकर पल-पल की खबर रखने के लिए लोगों ने उसे गूगल पर रोजाना सर्च किया। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
जबकि विकास दुबे की मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में गिरफ्तारी के बाद यहां के लोगों में उसे सर्च करने में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। विकास दुबे को सर्च करने में उत्तराखंड के लोग भी पीछे नहीं रहे। छह प्रदेशों के लोगों की तुलना में उत्तराखंड के लोग उसे सर्च करने में तीसरे स्थान पर रहे। जबकि यूपी पहले और दिल्ली दूसरे स्थान पर है।

4 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
इन प्रदेशों में किया गया सबसे अधिक सर्च
प्रदेश           घटना के सात दिन      गिरफ्तारी के दिन 

यूपी                  99                      104
दिल्ली                68                      81
उत्तराखंड           63                     76
मध्य प्रदेश           38                      73
हरियाणा             52                      61
चंडीगढ़              39                      51 
(गूगल पर सर्च करने वाले लोगों में गैंगस्टर विकास के बारे में सर्च करने वालों का प्रतिशत में आंकड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गूगल ट्रेंड से हम देश या विदेश किसी भी बड़े घटनाक्रम के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। गैंगस्टर विकास दुबे एक सप्ताह से देशभर में सबसे ज्यादा सुर्खियों में चल रहा था। गूगल ट्रेंड पर जाकर लोगों ने उसके बारे में जानने के लिए काफी सर्च किया है। 
-कामक्षी शर्मा, साइबर एक्सपर्ट/एथिकल हैकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें