बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ से आ रहा एक ट्राला भी मलबा और बोल्डरों के बीच दब गया। इस दौरान ट्राला चालक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, गुरुवार देर रात से बंद बदरीनाथ हाईवे 15 घंटे बाद खुला, लेकिन शाम को फिर मलबा आने से बंद हो गया है। हाईवे पर अब आवाजाही बंद है।