फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से रिस्पना नदी में बाढ़ जैसे हालात, तैरने लगी गाड़ियां और ट्रक, तस्वीरें देखिए...

Sat, 23 Jun 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
vehicle swept
रिस्पना नदी में एकाएक पानी आ जाने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। इस दौरान वहां कई वाहन फंस गए। हरिद्वार रोड स्थित पुल के नीचे खड़े टैक्सी वाहन पानी के तेज बहाव में बहने लगे। टैक्सी यूनियन ने क्रेन की मदद से बहाव में फंसे वाहनों को बमुश्किल किनारे पर निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग नदी के दोनों किनारों पर जुटे रहे। कुछ ऊपरी इलाकों में नदी से सटे घरों में भी पानी घुस गया। 
विज्ञापन

2 of 6
vehicle swept
देहरादून की रिस्पना नदी में शुक्रवार को पानी का बहाव ज्यादा ही तेज हो गया। बहाव देखकर लोग दहशत में आ गए। तभी वहां पास में किनारे पर खड़े ट्रक और गाड़ियां पानी के साथ ही बहकर नदी के बीच में फंस गई।
विज्ञापन

3 of 6
vehicle swept
वहीं बारिश के साथ ही तेज तूफान से डीएल रोड पर एक घर की टीन उड़कर फ्लाईओवर पर गिर गई। वहीं दोबारा तेज हवा चलने पर टीम फ्लाईओवर से नीचे बिजली के तारों पर गिर गई। हालांकि इस दौरान वहां कोई नहीं था। लेकिन ट्रैफिक होने पर वहां बड़ा हादसा हो सकता था।

4 of 6
rispana
रिस्पना नदी में डूबते एक युवक के लिए मल्लू नाम का युवक फरिश्ता बनकर आया। मल्लू ने अपनी जान पर खेलकर युवक को तेज बहाव के बीच बचा लिया। जानकारी के मुताबिक नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में मल्लू बाइक मैकेनिक है। उसकी रिस्पना नदी के किनारे बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। शुक्रवार शाम जब रिस्पना में जलस्तर बढ़ा तो उसमें एक युवक बहने लगा। युवक की चिल्लाने की आवाज सुनकर मल्लू तुरंत नदी में कूद गया। कुछ ही देर में मल्लू ने युवक को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया। मल्लू ने जिस व्यक्ति को बचाया उसका नाम शहनूर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
rain in dehradun
तेज अंधड़ से एसएसपी आवास, कालीदास मार्ग, मयूर विहार, आरटीओ दफ्तर के पास, राजपुर रोड, बसंत विहार और सहस्त्रधारा रोड पर पेड़ गिर गया। सूचना के बाद पुलिस, दमकल और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घंटे भर की मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर यातायात सुचारू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rain in dehradun
दून में कुछ जगहों पर बारिश के कारण जलभराव की स्थिति भी हो गई। वहीं दिन में तेज धूप से परेशान लोगों को शाम की बारिश के बाद गर्मी से भी राहत मिली। हल्की हवा के साथ मौसम सुहावना होने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें