फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ इस अंदाज में योग करते दिखे PM मोदी, देखिए 10 तस्वीरें जो आपको भी योग करने की प्रेरणा देंगी

Fri, 22 Jun 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
pm modi yoga
पीएम मोदी के साथ योग करने के लिए देहरादून में जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं पीएम मोदी कुछ इस अंदाज में योग करते नजर आए। तस्वीरें देखिए जिनसे आपको भी योग करने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं मुख्य कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब से प्रदेश भाजपा की खुशी का ठिकाना नहीं है। जब उत्तराखंड को योग दिवस के मुख्य समारोह की मेजबानी मिली थी, तो इसके लिए तय 50 हजार के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर आशंकाएं थीं।
विज्ञापन

2 of 10
pm modi yoga
हालांकि लक्ष्य पूरा करने का बड़ा दबाव सरकार पर था, लेकिन सांसें संगठन की भी अटकी थी। लेकिन जितनी बड़ी तादाद में लोग जुटे, उसने साबित कर दिया कि मोदी का जादू अब भी बरकरार है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट कहते हैं, ‘बेहतर होता यदि कांग्रेसी भी योग के लिए आते।’
विज्ञापन

3 of 10
pm modi yoga
उन्होंने विपक्ष पर तंज किया कि उसने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का नहीं बल्कि योग का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कांग्रेस राजनीति कर रही है जबकि यह आयोजन किसी पार्टी विशेष का नहीं था।
 

4 of 10
pm modi yoga
प्रधानमंत्री ने योग को समूचे विश्व में पहचान दिलाई। यह बात कांग्रेस की समझ में नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि योग दिवस किसी राजनीति दल का कार्यक्रम नहीं था।
विज्ञापन

5 of 10
pm modi yoga
इसमें हर नागरिक शामिल हुआ। कांग्रेस ने खुद को अलग रखकर नकारात्मक मानसिकता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि मोदी ने मुख्य कार्यक्रम की मेजबानी उत्तराखंड को देकर प्रदेश का नाम इतिहास में दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

6 of 10
pm modi yoga
आज पूरे विश्व में उत्तराखंड की प्राचीन योग परंपरा को उन्होंने विश्व स्तर पर मान्यता दिलाई है। इससे समूचा उत्तराखंड गदगद है। थराली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बहुत कम अंतर जीत प्राप्त हुई।
विज्ञापन

7 of 10
pm modi yoga
सियासी हलकों में यह सवाल उठा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू कम हो रहा है। लेकिन योग दिवस के आयोजन पर जिस तादाद में भीड़ जुटी, उसने सियासी जानकारों के इस मिथक को तोड़ा है कि मोदी के प्रति लोगों का आकर्षण कम हुआ है। भाजपा इसी बात को लेकर उत्साहित है।

8 of 10
international yoga day 2018
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता खराब है और उसे सबसे अधिक योग की जरूरत है। उन्होंने योग का विरोध किए जाने पर कांग्रेस की यह कहकर आलोचना की कि यह भाजपा का कार्यक्रम नहीं था।
 

9 of 10
pm modi yoga
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा से नाराजगी है, लेकिन योग तो उनके लिए भी है। यदि कांग्रेसी योग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते थे, तो कम से कम अपने कार्यालय में तो योग कर ही सकते थे।
 
विज्ञापन

10 of 10
pm modi yoga
स्वस्थ और सुंदर शरीर के साथ सकारात्मक विचारों के लिए समूचा विश्व योग को अपना रहा है। वहीं पीएम मोदी ने भी जनता से अपील की है कि वे भी रोज योग करें और स्वस्थ रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें