फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 रुपए किलो बिक रहा फ्री में मिलने वाला धनिया, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम

Sat, 14 Oct 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
मिश्रबाजार स्थित एक सब्जी की दूकान पर रखीं सब्जियां।
त्यौहारी सीजन में सब्जियों के दामों में एक बार फिर से उछाल आ गया है। हालत ये है कि सब्जियों के साथ फ्री में मिलने वाला धनिया 200 रुपए किलो बिक रहा है। यहां देखिए पूरी लिस्ट...
 
विज्ञापन

2 of 7
दूकान पर सजी सब्जियां।
सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाला हरा धनिया इन दिनों 200 रुपये किलो बिक रहा है। सब्जी विक्रेता गोविंद ने बताया कि बदलते मौसम के कारण हरा धनिया की पैदावार कम हुई है। इस वजह से धनिया के भाव में उछाल आया है। उन्होंने बताया कि हरा धनिया खरीदने के लिये दिनभर में कई लोग आते है। लेकिन अधिकतर दाम पूछकर ही आगे चले जाते है।
विज्ञापन

3 of 7
फलों और सब्जियों के आवक पर व्यापक असर - फोटो : अमर उजाला
इसलिए वे भी एक या दो किलो से ज्यादा धनिया बेचने कि लिये अपने पास रख रहे है। 15 दिन पहले 26 रुपये किलो बिकने वाला प्याज 40 रुपये किलो हो गया है। बैंगन, फूलगोभी, परवल, भिंड़ी, की कीमतें दोगुनी हो गई है। वहीं बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम भी तेजी से बढ़ रहे है।

लोगों का इन सब्जियों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। इस कारण थाली से सब्जियां गायब होती जा रही है। टमाटर, प्याज, फूलगोभी,  भिंडी के भव में भी 20 रुपये तथा शिमला मिर्च के दामों में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है ।इस कारण महिलाओं को  रसोइ चलाने में मुश्किल हो रही है। सब्जि विक्रेताओं का कहना है कि कुछ सब्जियां मंहगे दामों में आ रही है। जिस कारण वे भी मंहगे दामों में बेच रहा है। हालांकि बाहर ठेली पर सब्जियां बेचने वाले इससे भी महंगे दामों पर बेच रहे हैं।  
विज्ञापन

5 of 7
gaed - फोटो : getty images
 गृहिणी सरिता ने बताया कि अधिकतर सब्जियों के दाम बढ़ने से उनका बजट गड़बड़ा गया हे। ऊपर से त्यौहार भी चल रहे है। ऐसे में पहले ही खर्चा ज्यादा हो रहा है। और अब अधिकतर सब्जियों के दाम 40 रुपये से ऊपर है। इतने बधिक दामों पर सब्जियां खरीद पाना मुश्किल हो रहा है।



 
विज्ञापन

6 of 7
vegetables shimla
मंडी में सब्जियों के दाम प्रति किलों
सब्जियां    पहले के दाम    अब के दाम
मटर    50    70
टमाटर    30    40    
भिंडी    30    50
प्याज    26    40        
बैंगन    30    45            
फूलगोभी    25    40
पत्ता गोभी    30    40  
हरा धनिया    100    200
आलू    12    15
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
vegetables - फोटो : getty images
बदलते मौसम के चलते और बहर से आने वाली सब्जियों  के दाम ही बढ़े है। दिल्ली में ट्रक ड्राइवर की हड़ताल के कारण मंडी में सब्जियां नहीं आ रही थी। जिसके कारण सब्जियों के दामों में कुछ उछाल आया है पर  मंडी में  ज्यादा दाम नहीं बढ़े है। फुटकर विक्रेता अपने हिसाब से सब्जियां बेच रहे है।
- हरी ओम, थोक विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें