फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VDO और VPDO भर्ती में बड़ा बदलाव, अब केवल ये लोग ही कर पाएंगे आवेदन

Mon, 18 Jun 2018 06:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) पद की सीधी भर्ती के लिए सरकार ने शैक्षिक अर्हता में बदलाव कर दिया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
अब ग्रेजुएट ही वीडीओ और वीपीडीओ बन पाएंगे। इसके लिए विज्ञान, कृषि, वाणिज्य से स्नातक व ट्रिपल ‘सी’ कंप्यूटर सर्टिफिकेट की शैक्षिक योग्यता का होना अनिवार्य है। अब तक इन पदों के लिए शैक्षिक अर्हता बारहवीं थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
दरअसल ग्राम्य विकास विभाग व पंचायती राज विभाग के माध्यम से केंद्र व उत्तराखंड सरकार की अधिकतर योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। वीडीओ और वीपीडीओ ही योजनाओं को लागू करते हैं। योजनाओं से संबंधित डाटा ऑनलाइन भी फीड करना होता है, इसे देखते हुए शासन स्तर पर शैक्षिक अर्हता बदलने का फैसला लिया गया।

 

4 of 5
फाइल फोटो
पूर्व में पंचायती राज विभाग में वीपीडीओ के 196 रिक्त पदों के लिए बारहवीं शैक्षिक अर्हता निर्धारित थी, उस वक्त सवा लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब शैक्षिक अर्हता बदलने से आवेदन करने वालों की संख्या में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Job
ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग की ओर से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को करीब 400 रिक्त पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है। चयन आयोग जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है, जो नई शैक्षिक अर्हता से कराई जाएगी।
- संतोष बड़ोनी, सचिव, चयन आयोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें