जीएनएम और एएनएम का कोर्स करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही आपके लिए रोजगार के द्वार खुलने वाले हैं। उत्तराखंड में नेशनल हेल्थ मिशन के माध्यम से 330 वेलनेस सेंटर खोलने की योजना पर काम शुरू हो गया है। यहां मिड लेवल हेल्थ वर्कर को तैनात किया जाएगा। यहां पर जीएनएम और बीएससी नर्सिग कोर्स के आवेदकों को एनएचएम के माध्यम से रोजगार दिया जाएगा। इनके माध्यम से मधुमेह, ब्लड प्रेशर, जैसी बीमारियों की जांच और इलाज की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा बिल्कुल फ्री होगी।