फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunnel Rescue: तकनीक के साथ आस्था का भी सहारा... बाबा बौखनाग की डोली ने दिया आशीष, सीएम ने भी जोड़े हाथ

Fri, 24 Nov 2023 01:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 5
उत्तरकाशी रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी में सुरंग हादसे के बाद बाबा बौखनाग देवता की डोली सिलक्यारा पहुंची। इस दौरान देवता की डोली सुरंग के निकट स्थापित किए गए बाबा बौखनाग देवता के मंदिर भी पहुंची। 

देवता की डोली ने सुरंग के अंदर फंसे सभी श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने का आशीर्वाद दिया। इधर, गुरुवार को तीसरी बार सिलक्यारा पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी यहां हाथ जोड़कर सफल रेस्क्यू के लिए प्रार्थना की। यहां सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन में विज्ञान व तकनीक के साथ आस्था का भी सहारा लिया जा रहा है।

Operation Silkyara: उम्मीद में बीता 12वां दिन...सूरज चढ़ता गया, इंतजार बढ़ता गया, सुरंग पर लगी रहीं निगाहें
विज्ञापन

2 of 5
पूर्व में मंदिर के अंदर स्थापित मंदिर को भी अब बाहर सुरंग के मुहाने के निकट स्थापित कर दिया गया है। वहीं स्थानीय ग्रामीण भी लगातार अंदर फंसे सकुशल बाहर निकलने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

VIDEO : सिलक्यारा पहुंची बाबा बौखनाग की डोली, दिया श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने का आशीर्वाद
विज्ञापन

3 of 5
गुरुवार दोपहर बाद यहां बाबा बौखनाग देवता की डोली सिलक्यारा सुरंग के बाहर पहुंची। इस दौरान डोली के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने जय बाबा बौखनाग के जयकारे लगाए। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता के लिए भी कामना की।

4 of 5
बता दें कि बाबा बौखनाथ सिलक्यारा सहित क्षेत्र की तीन पट्टियों के ईष्ट देव हैं। यह नागराज का मंदिर है। यहां बाबा बौखनाग की ही पूजा-अर्चना की जाती है। बौखनाग देवता को इलाके का रक्षक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्रामीणों का कहना है कि जहां सिलक्यारा सुरंग का निर्माण किया गया है। उसके निकट देवता का मंदिर बनाए जाने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में निर्माण में लगी कंपनी ने मंदिर नहीं बनाया। ग्रामीणों का मानना है कि देवता की नाराजगी के कारण ही यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें