फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरंग के अंदर से आई आवाज: मेरा पेट नहीं भर रहा, मुझे जल्दी बाहर निकालो...20 साल के दीपक की टूट रही अब हिम्मत

Sun, 19 Nov 2023 11:00 AM IST
रेनू सकलानी अजय कुमार, अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 5
सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाला दीपक कुमार भी सिलक्यारा सुरंग में फंसा है। शनिवार को दीपक के चाचा कृष्णा पटेल सिलक्यारा पहुंचे। पाइपलाइन के जरिए उनकी दीपक से बात करवाई गई। कृष्णा पटेल ने बताया कि दीपक कह रहा है कि उसका पेट नहीं भर रहा, उसे जल्दी बाहर निकालो।

20 वर्षीय दीपक कुमार सिलक्यारा सुरंग में फंसा 41वां श्रमिक है, जिसकी अब तक अंदर फंसे श्रमिकों में गिनती भी नहीं थी। उसके साथियों ने कंपनी प्रबंधन को जानकारी दी कि हादसे के बाद से बूमर मशीन ऑपरेटर दीपक भी लापता है, वह भी सुरंग के अंदर फंसा है।

शुरू में कंपनी प्रबंधन इससे इन्कार करता रहा, लेकिन शुक्रवार को कंपनी प्रबंधन ने जिला प्रशासन को दीपक के सुरंग में फंसे होने की जानकारी दी। वहीं साथियों की सूचना पर दीपक के चाचा कृष्णा पटेल सिलक्यारा पहुंचे।

विज्ञापन

2 of 5
Uttarkashi Tunnel Collapse - फोटो : एएनआई
पाइपलाइन के जरिए दीपक से बात करने के बाद कृषणा बाहर आए तो उनकी डबडबाई आंखें उनके दर्द को साफ बयां कर रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
Uttarkashi Tunnel Collapse - फोटो : एएनआई
कृष्णा ने बताया कि दीपक के पिता उच्च रक्तचाप के कारण यहां नहीं आ सके।

4 of 5
उत्तरकाशी टनल हादसा - फोटो : amar ujala
दीपक से बात हुई है, उसने कहा कि उसका पेट नहीं भर रहा है। सुरंग के अंदर बस जीने लायक हवा है।

ये भी पढ़ें...मां को ही बेरहमी से मार डाला:  बेटे की कई हरकतों से वाकिफ थे डीएसपी, हवालात में कबूलनामा सुन टूट गए बुरी तरह

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूर - फोटो : amar ujala

कृष्णा ने कहा कि सुरंग में 41 आदमी कैद हैं। एक किलो बादाम में 40 आदमियों का पेट कैसे भरेगा। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द सुरंग में फंसे सभी मजदूरों को बाहर निकालने की अपील की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें